Mumbai News: मां-बेटी के पवित्र और निस्वार्थ रिश्ते की इज्जत तार-तार करने वाला हैरतअंगेज वाकया सामने आया है, जिसने महानगर Mumbai की नींद उड़ाकर रख दी है। मुंबई में ढाई साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या के मामले में आरोपी महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 19 साल के आरोपी ने मां (आरोपी महिला) के समाने ढाई साल बच्ची का रेप कर उसे मौत के घाट उतार दिया और कलियुगी मां ने इस घिनौने कृत्य में उसका साथ दिया।
MUMBAI फिर हुई शर्मशार
Mumbai News: मामला मुंबई के मलाड इलाके का है, जहां सिर्फ ढाई साल की मासूम के साथ पहले बलात्कार किया गया, फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। मुंबई पुलिस सूत्रों के अनुसार, 19 साल के आरोपी ने बच्ची की मां (आरोपी महिला) के समाने ढाई साल की बच्ची के साथ कुकर्म किया और उसके बाद हत्या कर दी। मालवणी पुलिस ने 30 वर्षीय महिला (बच्चे की मां) और उसके 19 वर्षीय प्रेमी को महिला की ढाई साल की बेटी की कथित हत्या और बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के सामने मामला तब प्रकाश में आया, जब बच्ची को देर रात इलाज के लिए मालवणी के एक सरकारी अस्पताल लाया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद आरोपी मां ने अस्पताल के कर्मचारियों को गुमराह किया और डॉक्टर से कहा कि बच्ची को मिर्गी की बीमारी है, जिसके बाद ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के दौरान बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
जांच के दौरान डॉक्टर ने बच्ची के गुप्तांग पर चोट के निशान पाए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मेडिकल जांच के आधार पर मालवणी पुलिस ने 30 वर्षीय महिला और उसके 19 वर्षीय प्रेमी के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला और 19 वर्षीय आरोपी लड़के के बीच कथित तौर पर संबंध थे। महिला का तीन साल पहले तलाक हो गया था। जब वह गर्भवती थी, तब उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। उसने एक लड़की को जन्म दिया और आरोपी महिला अपनी मां के घर पर तब से रह रही थी।
पुलिस अधिकारी ने दी दहला देने वाली जानकारी
Mumbai News: मालवणी पुलिस के अधिकारी ने पूछताछ के बाद दर्दनाक घटना बताते हुए कहा कि,”वोदर्द से चिल्ला रही थी। उस मासूम को अभी बलात्कार का मतलब भी नहीं पता होगा, और उसके साथऐसी दर्रिंदगी करने के बारे में कोई हैवान ही सोच सकता है। हैरानी की बात है कि ये हैवानियत बच्ची कीमां की सहमति से ही हो रही थी।” आरोपी ने ढाई साल की बच्ची के साथ उसकी मां के सामने बलात्कार किया। बच्ची दर्द से चिल्ला रही थी और बाद में दम घुटने से उसकी मौत हो गई। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी मां और उसके प्रेमी के खिलाफ BNS की धारा और POCSO अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
Mumbai is expected to experience another day characterised by hot and humid conditions, with the India Meteorological Department (IMD) forecasting similar weather patterns for...