अब सिर्फ एक कॉल पर दूर होगी हर परेशानी, तुरंत नोट कर लें NTA का 24 घंटे वाला टोल-फ्री नंबर

The CSR Journal Magazine
नई दिल्ली (NTA Helpline Numbers). प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते समय छात्रों के मन में कई सवाल और कन्फ्यूजन होना आम बात है। कभी फॉर्म भरने में गलती हो जाती है, तो कभी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत आती है। कई बार एग्जाम डेट्स को लेकर भी असमंजस रहता है। ऐसे में स्टूडेंट्स इंटरनेट पर इधर-उधर भटकते हैं और फर्जी वेबसाइट्स या फ्रॉड के चक्कर में फंस जाते हैं। इस परेशानी को दूर करने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कुछ खास हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

कॉल करके पाएं तुरंत सहायता

NTA ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। अब स्टूडेंट्स को किसी भी परीक्षा संबंधी समस्या के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। वे सीधे इन नंबरों पर कॉल करके मदद ले सकते हैं। एजेंसी ने साइबर फ्रॉड से बचने के लिए भी चेतावनी जारी की है, जिससे कोई ठगी का शिकार न बने।

NTA के हेल्पलाइन नंबर

परीक्षाओं को लेकर किसी भी तरह की पूछताछ या सहायता के लिए NTA ने दो मुख्य नंबर जारी किए हैं। इन्हें अपने फोन में सेव कर लें:
24×7 टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर: 1800-180-4747 – यह नंबर चौबीसों घंटे काम करेगा। किसी भी समय जरूरत पड़ने पर स्टूडेंट या उनके अभिभावक संपर्क कर सकते हैं। (फिलहाल यह बीटा वर्जन और पायलट बेसिस पर शुरू किया गया है)।
हेल्प डेस्क नंबर: 011-69227700 – यह नंबर सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक एक्टिव रहेगा। इस पर परीक्षा से जुड़ी डिटेल्ड जानकारी ले सकते हैं।

किस-किस समस्या के लिए करें कॉल?

स्टूडेंट्स इन नंबरों का इस्तेमाल कई परेशानियों के सॉल्यूशन के लिए कर सकते हैं। जैसे:
ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने में आने वाली टेक्निकल दिक्कतें।
फीस पेमेंट फंस जाने या फेल होने की स्थिति में।
एडमिट कार्ड डाउनलोड न होने या उसमें दी गई जानकारी में गलती होने पर।
परीक्षा केंद्र के पते या शिफ्ट की टाइमिंग को लेकर कोई भी कंफ्यूजन होने पर।

साइबर ठगों से रहें सावधान

अक्सर परीक्षा के दिनों में कुछ जालसाज स्टूडेंट्स को फोन करके उनके मार्क्स बढ़ाने, पेपर लीक कराने या फॉर्म ठीक करने के नाम पर पैसे ठगने की कोशिश करते हैं। इससे निपटने के लिए NTA ने सख्त चेतावनी दी है। कभी भी अपना पासवर्ड या OTP किसी के साथ शेयर न करें। NTA का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी कभी भी फोन कॉल पर पासवर्ड, बैंक डिटेल या ओटीपी नहीं मांगता है।

स्टूडेंट्स के लिए स्मार्ट टिप्स

ऑफिशियल वेबसाइट पर ही करें भरोसा: किसी भी नोटिस या अपडेट के लिए हमेशा NTA की ऑफिशियल वेबसाइट (nta.ac.in) पर ही जाएं। सोशल मीडिया पर आने वाली हर अनवेरिफाइड खबर पर भरोसा न करें।
सेव रखें हेल्पलाइन नंबर: एग्जाम हॉल में जाने से ठीक पहले अगर कोई इमरजेंसी आती है, तो ये नंबर आपके बहुत काम आ सकते हैं। इसलिए इन्हें अपने फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में ‘NTA Support’ नाम से सेव करके रखें।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store – https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos