भारत सरकार ने महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न मंत्रालयों के माध्यम से अनेक महिला-केंद्रित योजनाएँ लागू की हैं। इन योजनाओं का मकसद महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, सुरक्षा, रोजगार, उद्यमिता, विज्ञान, खेल और नेतृत्व जैसे हर क्षेत्र में समान अवसर उपलब्ध कराना है।
विकास की धुरी बनता महिला सशक्तिकरण
कृषि से लेकर विज्ञान, ग्रामीण विकास से लेकर शहरी आवास, और वित्तीय समावेशन से लेकर संसद में प्रतिनिधित्व तक, सरकार की नीतियों में अब “नारी शक्ति” को विकास की धुरी माना जा रहा है। गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बालिकाओं की शिक्षा, महिला किसानों की आय बढ़ाने, महिला उद्यमियों को ऋण सुविधा देने और हिंसा पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने जैसी पहलें इस दिशा में अहम कदम हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ये योजनाएं न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही हैं, बल्कि देश की सामाजिक संरचना और आर्थिक विकास को भी मजबूती प्रदान कर रही हैं। सरकार का जोर अब कल्याण से सशक्तिकरण की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है, जहां महिलाएं लाभार्थी ही नहीं, बल्कि परिवर्तन की भागीदार बन रही हैं।
भारत सरकार की विभिन्न मंत्रालयों की महिला-केंद्रित योजनाएं
भारत सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता, सुरक्षा और समान अधिकारों के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। ये योजनाएं अलग-अलग मंत्रालयों के माध्यम से लागू की जाती हैं।
1. कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना (MKSP)
• उद्देश्य: महिला किसानों की आय और कृषि उत्पादन बढ़ाना,
• प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता और टिकाऊ खेती पर जोर!
राष्ट्रीय महिला किसान योजना
• महिला किसानों को नेतृत्व और आधुनिक कृषि कौशल देना
2. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
जननी सुरक्षा योजना (JSY)
• गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए आर्थिक सहायता,
• मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करना!
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY)
• पहली गर्भावस्था में महिलाओं को ₹5,000 की सहायता!
3. गृह मंत्रालय
नारी शक्ति पुरस्कार- समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान,
महिला पुलिस वॉलंटियर योजना- महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस और समाज के बीच सेतु!
4. कानून एवं न्याय मंत्रालय-
घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न जैसे कानून, महिलाओं को कानूनी शिक्षा के लिए प्रोत्साहन!
भारत सरकार की ये योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर, सामाजिक रूप से सशक्त और सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। शिक्षा से लेकर रोजगार, स्वास्थ्य से लेकर नेतृत्व तक- हर क्षेत्र में महिलाओं के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
The Delhi Cabinet has successfully passed the ‘DURGA’ e-auto scheme, which aims to generate self-employment opportunities specifically for women and transgender individuals. This initiative...
The Central Reserve Police Force (CRPF) is celebrating four decades of women serving in combat positions this year. This landmark occasion marks the establishment...