केरल में 10 महीने की मासूम एलिन शेरिन अब्राहम ने राज्य की सबसे कम उम्र की अंगदाता बनकर एक मिसाल कायम की है। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद बच्ची को ब्रेन डेड घोषित किया गया, लेकिन उसके माता-पिता अरुण अब्राहम और शेरिन एन जॉन ने अपने गहरे दुख के बीच मानवता की जीत दिखाते हुए उसके अंगदान का फैसला किया।
दान किए गए अंग, पांच लोगों को नई जिंदगी
अमृता अस्पताल, एर्नाकुलम में की गई अंगदान प्रक्रिया में एलिन का लिवर, दोनों किडनी, हार्ट वाल्व और दोनों आंखें दान की गईं।
-
लिवर – तिरुवनंतपुरम के KIMS अस्पताल में छह महीने के बच्चे को मिलेगा।
-
दोनों किडनी – तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज के SAT अस्पताल के पेडियाट्रिक वार्ड में भर्ती एक बच्चे को दी जाएंगी।
-
हार्ट वाल्व – श्री चित्रा इंस्टीट्यूट, तिरुवनंतपुरम को भेजा गया।
-
दोनों आंखें – अमृता अस्पताल में दान की गईं।

