जब UN जनरल असेंबली (UNGA) में दुनिया भर के नेता इकट्ठा हुए, तब सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शारा की नजरें कहीं और थीं। उन्होंने अपने स्मार्टफ़ोन पर इंस्टाग्राम रील्स देखना ज्यादा पसंद किया। कुर्दिस्तान 24 के अनुसार, एक अनौपचारिक वीडियो में उन्हें आराम से अपना फ़ोन इस्तेमाल करते हुए देखा गया। इस दौरान तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान पोडियम से भाषण दे रहे थे। वीडियो में अल-शारा एक हाथ से मोबाइल को ढककर दूसरी उंगली से स्क्रीन स्क्रॉल करते हुए नजर आए।
UNGA में सीरिया का अनुभव
यह पहली बार नहीं है जब अल-शारा UN जनरल असेंबली में शामिल हुए हैं। उन्होंने पहले 2025 में इस कार्यक्रम में भाग लिया था। उस समय वह सीरिया के पहले प्रतिनिधि रहे, जिन्होंने लगभग 60 सालों के बाद UNGA में दुनिया के नेताओं को संबोधित किया था। जनवरी 2025 में अल-शारा ने सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति का पद संभाला, जब विद्रोहियों ने बशर अल-असद को सत्ता से हटाने का नेतृत्व किया था।
UNGA में शुरू हुई हाई-लेवल आम बहस
मंगलवार को UN जनरल असेंबली की सालाना बैठक में हाई-लेवल आम बहस का शुभारंभ हुआ। इस बहस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत लगभग 130 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और सरकार प्रमुख शामिल हुए। यह बहस UNGA के सालाना सत्र का मुख्य आकर्षण है, जो 8 सितंबर से शुरू हुआ था। सत्र की शुरुआत UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट पेश करते हुए की।
सीरिया की नई दिशा
न्यूयॉर्क पहुंचे सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल शारा ने कहा कि सीरिया एक नए निर्माण के चरण में प्रवेश कर रहा है, जिसमें नए संस्थानों की स्थापना और देश की राजनीतिक और कानूनी रूपरेखा को पुनः आकार देना शामिल है। अटलांटिक काउंसिल के एक कार्यक्रम में बोलते हुए, उन्होंने बताया कि सीरिया एक नई सेना और राज्य संस्थाओं का निर्माण कर रहा है। मौजूदा कानूनों की समीक्षा की जा रही है, और एक नया संविधान तैयार किया जा रहा है।
सीरिया में सुरक्षा स्थिति
सीरियाई राष्ट्रपति ने ये भी कहा कि इज़राइल की तरफ से सीरिया में हमले, घुसपैठ, गिरफ्तारियां और बमबारी जारी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि गोलन हाइट्स सीरिया का हिस्सा है और सीरिया ने इज़राइल को कूटनीतिक तरीके से जवाब देने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि सीरिया में विदेशी फौजों की संख्या कम की जा रही है, जिसमें रूसी ठिकानों की संख्या घटकर अब केवल दो रह गई है। बचे हुए ठिकानों को सीरियाई सेना के प्रशिक्षण केंद्रों में बदल दिया गया है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
German Chancellor Friedrich Merz has announced the cancellation of his scheduled visit to the United Nations General Assembly next week. This decision comes as...