Rajpal Yadav Jailed Sonu Sood offers Help: बॉलीवुड एक्टर और समाजसेवी सोनू सूद ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ बड़े पर्दे के ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी के भी हीरो हैं। जब कॉमेडियन और अभिनेता राजपाल यादव आर्थिक तंगी और कानूनी परेशानियों के चलते जेल तक पहुंचे, तब फिल्म इंडस्ट्री से बहुत कम लोग उनके साथ नजर आए। ऐसे समय में सोनू सूद आगे आए और उन्होंने न सिर्फ राजपाल यादव का हौसला बढ़ाया, बल्कि उन्हें अपनी आने वाली फिल्म में काम देने का ऐलान कर दिया। सोनू सूद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा कि राजपाल यादव इंडस्ट्री के सबसे टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने लिखा कि कई बार जिंदगी टैलेंट की वजह से नहीं, बल्कि टाइमिंग और हालात की वजह से किसी के साथ नाइंसाफी कर देती है। सोनू ने साफ शब्दों में कहा कि राजपाल को फिल्म में काम देना कोई चैरिटी नहीं, बल्कि सम्मान है, जिसके वह हकदार हैं।
Rajpal Yadav is a gifted actor who has given years of unforgettable work to our industry. Sometimes life turns unfair, not because of talent, but because timing can be brutal. He will be part of my film, and I believe this is the moment for all of us..producers, directors,…
— sonu sood (@SonuSood) February 10, 2026

