मुंबई में बढ़ती Bike Theft in Mumbai की घटनाओं के बीच साकीनाका पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से करीब 23.89 लाख रुपये कीमत की 11 महंगी स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इस कार्रवाई से मुंबई शहर और उपनगर के कुल 15 चोरी के मामले सुलझने का दावा किया गया है।
Bike Theft in Mumbai: रॉयल एनफील्ड और यामाहा जैसी बाइक्स थीं निशाने पर
यह मामला तब सामने आया जब 22 नवंबर 2025 की रात अंधेरी-घाटकोपर लिंक रोड स्थित साकीनाका इलाके से एक Royal Enfield Interceptor 650 चोरी हो गई। शिकायत के आधार पर साकीनाका पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया। इसके बाद Motorcycle Theft Case Mumbai की जांच शुरू की गई। तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले एक आरोपी को ठाणे इलाके से पकड़ा। पूछताछ में दूसरे आरोपी का नाम सामने आया, जिसे राजस्थान के अजमेर से हिरासत में लिया गया।
सिर्फ महंगी गाड़िया ही चुराते थे ये दोनों आरोपी
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने Royal Enfield Hunter 350, Bullet 350 और Yamaha MT-15 जैसी महंगी बाइक्स को निशाना बनाया। ये सभी बाइक बिना नंबर प्लेट के अलग-अलग इलाकों से चोरी की गई थीं। बरामद 11 बाइक्स की कुल कीमत 23,89,000 रुपये बताई गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र की मदद से यह सफलता मिली। आगे भी Mumbai Police Action इसी तरह जारी रहेगी ताकि शहर में बढ़ती वाहन चोरी पर लगाम लगाई जा सके।
15 मामलों का खुलासा, कई थानों से जुड़ा नेटवर्क
जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक ने कुल 15 बाइक चोरी की थीं और दूसरे आरोपी को बेचता था। साकीनाका पुलिस स्टेशन के 10 मामले और वीबी नगर, कुर्ला, सायन तथा धारावी पुलिस स्टेशन के 5 मामलों का खुलासा हुआ है। Mumbai Crime News में यह कार्रवाई बड़ी मानी जा रही है क्योंकि हाल के महीनों में स्पोर्ट्स और प्रीमियम बाइक्स की चोरी की घटनाएं बढ़ी थीं। पुलिस का कहना है कि यह संगठित गिरोह था जो महंगी बाइक्स को टारगेट करता था और आगे बेच देता था। इस पूरी कार्रवाई को साकीनाका पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह से और कौन-कौन जुड़े हो सकते हैं।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
A significant heat dome has settled over the western United States, transforming late winter conditions into an intense summer heat emergency. The phenomenon has...
The rice export sector in Pakistan experienced a significant downturn in February, with total shipments plummeting by 35.38 percent. This decline has emerged despite...