India Meteorological Department (IMD) ने मुंबई और आसपास के इलाकों में गर्म और उमस भरे मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में आने वाले दिनों में “हॉट एंड ह्यूमिड कंडीशन्स” यानी गर्म और उमस भरा मौसम देखने को मिल सकता है। IMD के 4 मार्च के मौसम बुलेटिन के अनुसार इन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। येलो अलर्ट का मतलब है कि लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को।
तापमान में बढ़ोतरी
बुधवार को मुंबई के कोलाबा केंद्र पर न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस और सांताक्रूज़ में 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है। अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में भी 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। आने वाले सप्ताह में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहने का अनुमान है।
हवा की रफ्तार
4 और 5 मार्च को दिन के समय 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ समय के लिए झोंकों की गति 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
मुंबई की हवा की गुणवत्ता फिर बिगड़ी
मुंबई का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बुधवार को बढ़कर 103 पहुंच गया। यह ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है, लेकिन अस्थमा, फेफड़ों या हृदय रोग से पीड़ित लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।शहर के विभिन्न इलाकों में AQI इस प्रकार दर्ज किया गया-
• बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स – 126,
• बोरीवली पूर्व – 120,
• अंधेरी पूर्व – 149,
• देवनार – 135,
• चेंबूर – 96,
• भायखला – 71,
• कोलाबा – 69, कुछ इलाकों में हल्की धुंध भी देखी गई।
राष्ट्रीय मौसम अपडेट
IMD के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) 6 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा मध्य पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर सब-ट्रॉपिकल वेस्टरली जेट स्ट्रीम भी सक्रिय है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
दिल्ली का मौसम
पिछले 24 घंटों में दिल्ली के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। ऐसे रखें सावधानी-
• दोपहर में तेज धूप से बचें,
• अधिक से अधिक पानी पिएं,
• बुजुर्ग और बीमार लोग विशेष सावधानी रखें,
• बाहर निकलते समय सिर ढककर निकलें!
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखें और आवश्यक सावधानी बरतें। आने वाले दिनों में मुंबई और आसपास के इलाकों में गर्मी का असर और बढ़ सकता है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
Starting from May 1, Texas will implement a new regulation regarding trade licenses for immigrants, which could significantly affect thousands of licensed workers in...
A tragic incident unfolded in Karnataka's Kalaburagi district on Thursday, where a 28-year-old woman lost her life after her husband allegedly killed her in...