हर हाथ को मिलेगा साथ: UPI से महिलाओं के सपनों को मिलेंगे पंख, बैंक ऑफ बड़ौदा की नई डिजिटल सुविधा

The CSR Journal Magazine

मोबाइल से ही मिलेगा ₹5,000 तक ओवरड्राफ्ट, ग्रामीण महिलाओं को होगा सीधा लाभ

देश में डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में Bank of Baroda ने एक अहम कदम उठाया है। बैंक ने महिलाओं के लिए UPI आधारित ओवरड्राफ्ट (छोटा लोन)सुविधा शुरू की है, जिसके तहत अब महिलाएं सीधे अपने मोबाइल फोन से ही लोन प्राप्त कर सकेंगी। इस नई सेवा के तहत बैंक ने “Credit Line on UPI” लॉन्च किया है। इसका मतलब है कि-
• महिलाएं UPI ऐप के जरिए ₹5,000 तक का छोटा लोन (ओवरड्राफ्ट) ले सकती हैं,
• बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी,
• पूरी प्रक्रिया डिजिटल और आसान होगी!
यह सुविधा विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए बनाई गई है, जो छोटे स्तर पर आर्थिक गतिविधियों से जुड़ी हैं।

किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?

यह योजना मुख्य रूप से-
• Self Help Group (SHG) से जुड़ी महिलाओं,
• प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) के खाताधारकों,
• बैंक द्वारा सत्यापित लाभार्थियों के लिए लागू की गई है। इससे ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को सीधा फायदा मिलेगा।

कैसे काम करेगी यह सुविधा?

इस सुविधा के तहत-
• SHG से जुड़ा ओवरड्राफ्ट अकाउंट UPI से लिंक होगा,
• महिलाएं अपने मोबाइल ऐप से QR कोड स्कैन कर भुगतान कर सकेंगी,
• जरूरत पड़ने पर लोन राशि का उपयोग कर सकेंगी,
• लेन-देन और बकाया राशि ट्रैक कर सकेंगी, यानी अब UPI सिर्फ भुगतान का माध्यम नहीं, बल्कि क्रेडिट (लोन) का भी साधन बन गया है।

इस पहल की खास बातें

घर बैठे लोन: बैंक शाखा जाने की जरूरत नहीं,
छोटे कारोबार को बढ़ावा: दुकान, खेती, घरेलू उद्योग में मदद,
डिजिटल समावेशन: ग्रामीण महिलाओं को डिजिटल सिस्टम से जोड़ना,
क्रेडिट हिस्ट्री का निर्माण: भविष्य में बड़े लोन के लिए रास्ता आसान!

किन संस्थाओं का सहयोग?

यह पहल कई संस्थाओं के सहयोग से लागू की गई है, जिनमें शामिल हैं-
National Payments Corporation of India (NPCI)
Indian Banks’ Association (IBA)
Deendayal Antyodaya Yojana (DAY-NRLM)

क्या है सरकार और बैंक का उद्देश्य?

इस योजना के पीछे मुख्य लक्ष्य हैं-
• महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना,
• ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देना,
• डिजिटल इंडिया मिशन को आगे बढ़ाना,
• छोटे उद्यमों को बढ़ावा देना!

महिला-नेतृत्व वाली आर्थिक वृद्धि को नई दिशा

Bank of Baroda की यह नई पहल डिजिटल बैंकिंग के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव मानी जा रही है। इससे लाखों महिलाओं को बिना किसी जटिल प्रक्रिया के आसान, त्वरित और सुरक्षित लोन सुविधा मिलेगी। आने वाले समय में यदि अन्य बैंक भी इस मॉडल को अपनाते हैं, तो भारत में UPI आधारित लोन प्रणाली एक नई वित्तीय क्रांति का रूप ले सकती है।

Latest News

Popular Videos