Viral Girl Ragini Leg Treatment: पढ़ाई का जज्बा रखने वाली 7 वर्षीय रागिनी के लिए अब राहत की उम्मीद जगी है। लंबे समय से पैर की समस्या से जूझ रही रागिनी के पैर का ऑपरेशन कराने की तैयारी शुरू हो गई है। रागिनी से मिलने उसके गांव पहुंचे जिलाधिकारी ने उसकी स्थिति और पढ़ाई के प्रति लगन को देखा और उसके इलाज को लेकर तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए।
7 वर्षीय रागिनी के गांव पहुंचकर उससे मुलाकात की। पढ़ाई के जज्बे को देखते हुए ट्राईसाइकिल, किताबें, खिलौने, क्रच, टीएलएम किट व शैक्षिक सामग्री दी। पैर के ऑपरेशन हेतु CMO को जांच व उपचार के निर्देश दिए। शौचालय व सड़क मरम्मत की भी व्यवस्था के निर्देश दिए। pic.twitter.com/bEHAwxj0WC
— DM Ballia (@dmballia) September 2, 2026

