खगड़िया के किसानों के लिए ‘हर थाली में बिहारी तरकारी’ नामक एक नया अभियान शुरू किया गया है। बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन परिसंघ (VEGFED) और मुंगेर सब्जी संघ के सहयोग से यह पहल की गई है। जिलाधिकारी विक्रम विरकर ने बुधवार को ‘तरकारी’ नामक वाहन को हरी झंडी दिखाई, जिससे यह वाहन किसानों की फसलों को सीधे बाजार पहुंचाने के लिए रवाना हुआ। अब किसानों की सब्जियां बिना बिचौलियों के सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचेंगी।
व्यवस्थित सप्लाई चेन का निर्माण
इस अभियान के तहत किसानों की सब्जियों को खेत से बाजार और फिर उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए एक व्यवस्थित सप्लाई चेन विकसित की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाना और बिचौलियों की भूमिका को कम करना है। यह पहल न केवल किसानों के लिए लाभकारी होगी, बल्कि उपभोक्ताओं को भी सीधे, ताजा और गुणवत्ता वाली सब्जियां उपलब्ध कराएगी।
‘तरकारी’ ब्रांड की शुरुआत
सब्जियों की बिक्री को सुसंगठित करने के लिए ‘तरकारी’ नामक एक ब्रांड विकसित किया गया है। इस ब्रांड के तहत सब्जियों की ग्रेडिंग, छंटाई, सफाई और पैकिंग की जाएगी। इससे बाजार में गुणवत्तापूर्ण सब्जियों की आपूर्ति सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है। यह नया ब्रांड से सब्जियों के प्रति उपभोक्ताओं का विश्वास बढ़ेगा और उन्हें बेहतर विकल्प मिलेगा।
भंडारण की बेहतर सुविधाएं
किसानों की फसलों के सुरक्षित भंडारण और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए मार्केट यार्ड, कोल्ड स्टोरेज और गोदाम जैसी सुविधाएं मजबूत की जाएंगी। इसके द्वारा किसानों की फसलों को बेहतर तरीके से संरक्षित किया जा सकेगा और उन्हें बाजार तक पहुंचाया जा सकेगा। इसमें अत्याधुनिक तकनीकों का भी उपयोग होगा जिससे सब्जियों की ताजगी बनी रहेगी।
सहकारी समितियों का योगदान
इस अभियान में किसानों को जोड़ने के लिए प्रखंड स्तर पर प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समितियां और क्षेत्रीय स्तर पर सब्जी संघों का योगदान महत्वपूर्ण होगा। राज्य स्तर पर VEGFED ये समितियां किसानों को सीधे बाजार से जोड़ने का कार्य करेंगी। यह व्यवस्था किसानों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए लाभकारी साबित होगी।
सरकारी उपभोक्ताओं को भी जोड़ा जाएगा
इस सप्लाई चेन के तहत मध्याह्न भोजन योजना, छात्रावास, जेल और जीविका की कैंटीन जैसे सरकारी और संस्थागत उपभोक्ताओं की सब्जी की जरूरतों को भी पूरा करने की पहल की जा रही है। इससे किसानों को निरंतर मांग मिलेगी और उनकी आमदनी में वृद्धि होगी।
किसानों और उपभोक्ताओं को होगा फ फायदा
इस कदम से किसानों को नियमित बिक्री और अच्छे दाम की उम्मीद है। वहीं, उपभोक्ता भी स्थानीय स्तर पर ताजगी और गुणवत्तापूर्ण सब्जियां उचित मूल्य पर प्राप्त कर सकेंगे। यह पहल खगड़िया जिले में सब्जी उत्पादन और विपणन व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी। इस मुहिम से ‘हर थाली में बिहारी तरकारी’ का सपना साकार होना संभव होगा।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!