UP RERA: लखनऊ से अयोध्या तक, रेरा ने 12 रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

The CSR Journal Magazine
उत्तर प्रदेश में रियल एस्टेट क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (UP RERA) ने 1,663.85 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश के साथ 12 नए रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। चेयरमैन संजय भूसरेड्डी की अध्यक्षता में हुई UP RERA की बैठक में इन प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दिखाई गई। इन प्रोजेक्ट्स के माध्यम से लगभग 3,090 आवासीय और कमर्शियल यूनिट्स का निर्माण किया जाएगा।

लखनऊ का सर्वाधिक निवेश

इस योजना के तहत सबसे ज्यादा निवेश लखनऊ जिले में किया गया है। लखनऊ में चार प्रोजेक्ट्स को स्वीकृति मिली है, जिसमे दो आवासीय, एक व्यावसायिक और एक मिक्स्ड-यूज प्रोजेक्ट शामिल है। इन पर कुल ₹609.35 करोड़ का निवेश होगा जिससे 1,972 यूनिट्स तैयारी होंगी। इसके बाद गाजियाबाद में ₹605.06 करोड़ के निवेश से 3 आवासीय प्रोजेक्ट्स के तहत 574 यूनिट्स बनाई जाएंगी।

अन्य जिलों में भी नई योजनाएं

हापुर जिले में ₹123.45 करोड़ के निवेश वाले 2 आवासीय प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिली है, जिनसे 192 यूनिट्स का निर्माण होगा। कानपुर में एक प्रोजेक्ट के लिए ₹201.72 करोड़ का निवेश मंजूर किया गया है, जिससे 158 यूनिट्स का निर्माण किया जाएगा। धर्मनगरी अयोध्या में ₹72.61 करोड़ की लागत से 85 आवासीय यूनिट्स और प्रयागराज में ₹51.66 करोड़ के निवेश से 109 यूनिट्स वाले एक-एक प्रोजेक्ट को स्वीकृति मिली है।

रोजगार के अवसरों की बढ़ोतरी

UP RERA का मानना है कि इन परियोजनाओं के शुरू होने से राज्य भर में निर्माण गतिविधियों में तेजी आएगी, जिसके फलस्वरूप सीमेंट, सरिया, इंजीनियरिंग और ट्रांसपोर्ट जैसे संबद्ध उद्योगों में नए बिजनेस और रोजगार के अवसर पैदा होंगे। अथॉरिटी ने यह स्पष्ट किया है कि उसका मुख्य ध्यान RERA अधिनियम का कड़ाई से अनुपालन, परियोजनाओं को समय पर पूरा कराने और घर खरीदारों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर होगा।

संजय भूसरेड्डी की प्राथमिकताएँ

यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने कहा कि रियल एस्टेट क्षेत्र का पारदर्शी और व्यवस्थित विकास, परियोजनाओं की समय पर मंजूरी और उनकी नियमित निगरानी अथॉरिटी की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। यह कदम न केवल रियल एस्टेट क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देगा, बल्कि राज्य में आर्थिक गतिविधियों को भी नई दिशा देगा।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos