JIO लिस्टिंग में Neeta Ambani का नानी वाला अंदाज, वीडियो हुआ वायरल

The CSR Journal Magazine
रिलायंस ग्रुप की कंपनी JIO ने हाल ही में अपना IPO लॉन्च किया था, जिसकी लिस्टिंग 28 अक्टूबर को हुई। इस मौके पर मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और उनके बच्चे ईशा और आकाश भी मौजूद रहे। Jio IPO की लिस्टिंग सेरेमनी में पूरे परिवार ने घंटी बजाकर इस खास पल का जश्न मनाया। इस दौरान एक ऐसा लम्हा सामने आया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। नीता अंबानी ने अपनी बेटी ईशा अंबानी के जुड़वां बच्चों, कृष्णा और आदिया को संभालते हुए नजर आईं।

नीता अंबानी का प्यारा नानी अंदाज

नीता अंबानी का यह नानी वाला अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में वह अपने नाती-नातिन के साथ समय बिताते हुए दिखाई दे रही हैं। कृष्णा नानी की बात सुनकर सोफे पर बैठा नजर आया, जबकि नन्ही आदिया मामी श्लोका और पापा आनंद पीरामल के पास जाती दिखाई दी। इस पल ने समारोह की चकाचौंध में एक खास मिठास भर दी।

नीता अंबानी का एलिगेंट लुक

इस खास मौके पर नीता अंबानी ने ऑफ-वाइट साड़ी पहनी, जिसमें नीले रंग का खूबसूरत बॉर्डर था। उनकी साड़ी का लुक बेहद क्लासी और ट्रेडिशनल था। Jio का लोगो भी इसी रंग में है, जिससे उनकी साड़ी और ब्रांड का एक अनोखा कनेक्शन बन गया। नीता ने मोतियों का लेयर्ड नेकलेस पहना था, जो उनके लुक को और भी निखार रहा था।

जूलरी का खास कॉम्बिनेशन

नीता अंबानी की जूलरी ने उनके लुक को और भी खूबसूरत बना दिया। उन्होंने मैचिंग ईयररिंग्स और हाथ में ब्रेसलेट पहना था। उनकी डायमंड रिंग ने उनके लुक को कंप्लीट किया। मोतियों की क्लासिक चमक और ट्रेडिशनल साड़ी का कॉम्बिनेशन एक ऐसा स्टाइल बना रहा, जो हर खास मौके पर अपनाया जा सकता है।

कृष्णा और आदिया का क्यूट लुक

नीता अंबानी के नाती कृष्णा का लुक भी काफी प्यारा था। उसने वाइट कलर की शर्ट पहनी थी, जिसे नेवी ब्लू पैंट के साथ पेयर किया गया था। उसका यह लुक अपने मामा आकाश अंबानी और अनंत अंबानी के स्टाइल से मेल खा रहा था। वहीं, आदिया ने लाल रंग की प्यारी ड्रेस पहनी थी, जो उसकी मां ईशा अंबानी के साथ ट्विनिंग कर रही थी।

आदिया का क्यूट स्टाइल

आदिया ने अपनी ड्रेस के साथ आधे बालों को ऊपर करके दो पोनी में बांधा हुआ था। बालों में लगी लाल हेयर एक्सेसरी उसके लुक को और भी आकर्षक बना रही थी। इस तरह, नीता अंबानी का परिवार इस खास मौके पर एक साथ नजर आया, जिससे समारोह का माहौल और भी खूबसूरत हो गया।

JIO IPO की सफलता का जश्न

Jio IPO की लिस्टिंग सेरेमनी में जहां कंपनी की उपलब्धियों और बाजार से जुड़ी चर्चाएं छाई रहीं, वहीं नीता अंबानी का अपने नाती-नातिन के साथ बिताया गया समय भी खास बन गया। यह पल न केवल परिवार के लिए, बल्कि सभी दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store – https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos