भारत ने अमेरिका से जेवलिन एंटी टैंक मिसाइल खरीदने का किया समझौता, 100 मिसाइलों की डील पक्की

The CSR Journal Magazine
भारतीय सेना अब अमेरिका से आधुनिक एंटी टैंक मिसाइल जेवलिन खरीदने जा रही है। इस संबंध में भारत और अमेरिका के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। अमेरिकी दूतावास ने भारतीय सेना द्वारा जेवलिन एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम की खरीद के लिए लेटर ऑफ ऑफर और एक्सेप्टेंस (LOA) पर हस्ताक्षर करने की पुष्टि की है। यह खरीद अमेरिका की फॉरेन मिलिट्री सेल्स प्रक्रिया के तहत की जाएगी। हालांकि, भारत सरकार ने अभी इस समझौते की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

सुरक्षा सहयोग का नया अध्याय

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने स्पष्ट किया कि यह समझौता भारत और अमेरिका के बीच रक्षा साझेदारी को और मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा, “यह समझौता दर्शाता है कि हमारे रक्षा संबंध लगातार गहरे और महत्वपूर्ण होते जा रहे हैं।” जेवलिन एंटी-टैंक मिसाइल सिस्टम की खरीद भारतीय सेना के लिए अमेरिका के समर्थन का एक मजबूत उदाहरण है और यह दोनों देशों के रक्षा उद्यमों के लिए नए अवसर प्रदान करेगा।

जेवलिन मिसाइल सिस्टम की खासियत

जेवलिन एक अत्याधुनिक, मध्यम दूरी की ‘फायर एंड फॉरगेट’ मिसाइल है। इसका विशेषता यह है कि एक बार मिसाइल दागने के बाद सैनिक को इसे लगातार दिशा नहीं देनी पड़ती। मिसाइल का इन्फ्रारेड सीकर अपने आप लक्ष्य को पहचानकर उसे निशाना बनाता है। अमेरिकी सेना और अमेरिकी मरीन कोर के अलावा, कई अन्य देशों की सेनाएं भी इसे उपयोग करती हैं। इसे बख्तरबंद वाहनों और किलेबंद ठिकानों को निशाना बनाने के लिए विशेष तौर पर डिजाइन किया गया है।

उत्पादन का साझा अवसर

जेवलिन मिसाइल का उत्पादन RTX और लॉकहीड मार्टिन की साझेदारी के तहत किया जाता है। यह कंधे से दागी जाने वाली मिसाइल है, जिसमें लचीलापन और पोर्टेबिलिटी दोनों हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध में इसकी उपयोगिता को देखते हुए यूक्रेनी सेना ने इसे रूसी टैंकों के खिलाफ बहुत प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया है। इस डील के तहत भारत और अमेरिका मिलकर इस मिसाइल के बड़े पैमाने पर संयुक्त उत्पादन की भी योजना बना रहे हैं।

100 मिसाइलों की डील पर सहमति

सूत्रों के अनुसार, भारत-अमेरिका के बीच हुई यह डील 100 से अधिक मिसाइलों के लिए है। अमेरिकी रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी (DSCA) ने पिछले साल नवंबर में अमेरिकी कांग्रेस को भारत को जेवलिन मिसाइल सिस्टम और उससे जुड़े उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री की जानकारी दी थी। इस डील की कुल अनुमानित कीमत 45.7 मिलियन डॉलर बताई गई है।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos