दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और गोवा में तेजी से बढ़ रहा है ‘फेक वेडिंग’ का क्रेज
Fake Wedding: शादी का जिक्र आते ही दूल्हा-दुल्हन, रिश्तेदार, बैंड-बाजा, खाना और ढेर सारी रौनक दिमाग में आती है। लेकिन अब शहरों में एक नया ट्रेंड छा रहा है, जिसे कहते हैं Fake Wedding। इसमें असली शादी तो नहीं होती, लेकिन पूरी पार्टी शादी जैसी ही होती है। मेहंदी, संगीत, सजावट, बुफे डिनर और ढोल-नगाड़े सब कुछ असली Marriage जैसा। फर्क बस इतना है कि इसमें दूल्हा और दुल्हन की कोई जरूरत नहीं होती।
Fake Wedding: बिना टेंशन, सिर्फ मस्ती
Fake Marriage: फेक वेडिंग का सबसे बड़ा फायदा यही है कि इसमें शादी वाली टेंशन नहीं होती। न तो रिश्तेदारों की नोकझोंक, न दिखावे का बोझ, न फोटोज के लिए दबाव। यहां हर कोई बस डांस, म्यूजिक और खाने का मजा लेने आता है। दिल्ली की रहने वाली अपूर्वा गुप्ता कहती हैं, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि फेक वेडिंग इतनी मजेदार होगी। हम सबने पूरी रात डांस किया और किसी ने किसी को जज नहीं किया।”
Fake Wedding में टिकट खरीदकर शामिल हो सकते हैं
दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और गोवा जैसे शहरों में पिछले कुछ समय से कई फेक वेडिंग पार्टियां हुई हैं। इन पार्टियों में शामिल होने के लिए टिकट खरीदना पड़ता है। टिकट की कीमत 1500 रुपये से 10,000 रुपये तक होती है। महंगे टिकट लेने वालों को खास एक्सपीरियंस और लग्जरी सुविधाएं मिलती हैं।
कपड़े भी बिल्कुल शादी जैसे
इन फेक वेडिंग (Fake Wedding Trends) में लड़कियां मेहंदी लगाकर लहंगा पहनती हैं, तो लड़के कुर्ता-पायजामा या शेरवानी में आते हैं। माहौल बिल्कुल असली शादी जैसा होता है। ढोल की थाप पर नाचते लोग, सजावट से चमकते हॉल और बुफे में इंडियन फूड सब कुछ बिल्कुल बिग फैट इंडियन वेडिंग की याद दिलाता है।
युवाओं में बढ़ती लोकप्रियता
कॉलेज स्टूडेंट्स और युवा प्रोफेशनल्स इस ट्रेंड को खूब पसंद कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह एक फन पार्टी और कल्चरल एक्सपीरियंस दोनों है। कोई दूर-दराज के रिश्तेदारों की टेंशन नहीं, सिर्फ दोस्तों के साथ एन्जॉय करने का मौका। यानी अब शादी का मजा लेने के लिए दूल्हा-दुल्हन का इंतजार करने की जरूरत नहीं। बस टिकट खरीदिए और शामिल हो जाइए एक ऐसी Fake Wedding Party में, जहां मिलती है शादी वाली पूरी मस्ती, लेकिन बिना शादी के टेंशन के।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!