Delhi मेट्रो स्टेशनों पर ‘अर्पण’ केंद्र, कपड़े दान करने का मिलेगा मौका

The CSR Journal Magazine
दिल्ली सरकार ने एक अनोखी पहल को शुरू किया है, जहाँ लोग मेट्रो स्टेशनों पर पुराने कपड़े दान कर सकेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य वस्त्र प्रदूषण को कम करना और सस्टेनेबल जीवनशैली को बढ़ावा देना है। इस परियोजना के तहत दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर ‘अर्पण’ केंद्र बनाए जाएंगे। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) और दिल्ली मेट्रो लेडीज वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (DLWO) ने इस परियोजना के लिए कई संस्थाओं के साथ समझौता किया है।

कपड़ों का दान, नागरिकों की भागीदारी

इस पहल से न केवल टेक्सटाइल कचरे को कम करने में मदद मिलेगी, बल्कि नागरिकों को भी एक स्वच्छ दिल्ली के निर्माण में भागीदार बनने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस पहल के तहत लोग अपने घरों में पड़े बिना इस्तेमाल किए गए कपड़े दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर ‘अर्पण’ केंद्र में दान कर सकेंगे।

कपड़ों की श्रेणी और उपयोग

इकट्ठा किए गए कपड़ों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा जाएगा। पहली श्रेणी में वे कपड़े होंगे जिनका उपयोग स्वयं सहायता समूह बैग, सजावटी वस्तुएं और अन्य उपयोगी प्रोडक्ट्स तैयार करने में कर सकेंगे। दूसरी श्रेणी में अनुपयोगी कपड़ों को री-साइक्लिंग कर नए प्रोडक्ट्स में बदला जाएगा। पूजा सामग्री के लिए इस्तेमाल होने वाले कपड़ों को भी सम्मानपूर्वक पुनः उपयोग किया जाएगा।

महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का अवसर

इस परियोजना का संचालन स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाएं करेंगी। उन्हें कपड़ों की अपसाइक्लिंग और री-साइक्लिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। दान में मिले कपड़ों का एक हिस्सा उन्हें अपसाइक्लिंग के लिए भी दिया जाएगा। इससे महिलाओं को न केवल नई सkills सीखने का लाभ मिलेगा, बल्कि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का भी मौका मिलेगा।

डिजिटल दान और ट्रैकिंग प्रणाली

नागरिक मेट्रो स्टेशनों पर स्थापित कियोस्क पर जाकर अपने कपड़ों के दान का डिजिटल रजिस्ट्रेशन भी करा सकेंगे। QR कोड स्कैन करके लोग अपना नाम, मोबाइल नंबर और दान किए गए कपड़ों की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद उन्हें तुरंत एक डिजिटल प्रमाणपत्र प्राप्त होगा। इस पहल के जरिए एक सेंट्रलाइज्ड एडमिन डैशबोर्ड भी विकसित किया गया है, जिससे दान की रियल-टाइम ट्रैकिंग सुनिश्चित की जा सकेगी।

भविष्य में और अधिक ‘अर्पण’ केंद्र

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि अभी 10 ‘अर्पण’ केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, लेकिन भविष्य में इनका विस्तार पूरे दिल्ली में किया जाएगा। इससे खुशहाल और पर्यावरण के प्रति जागरूक दिल्ली का निर्माण हो सकेगा।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos