देश की सबसे समृद्ध महानगरपालिका मानी जाने वाली Brihanmumbai Municipal Corporation(बीएमसी) में लंबे समय से बड़ी संख्या में पद रिक्त पड़े हैं। महापालिका में करीब 56 हजार से अधिक पद खाली होने की जानकारी सामने आने के बाद अब मेगाभरती की मांग तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि पहले चरण में लगभग 9 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। इसी बीच राज्य स्तर पर भी बड़ी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 70 हजार सरकारी पदों पर नई पद्धति से भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की बात कही है। सरकार की इस घोषणा के बाद मुंबई महापालिका सहित अन्य विभागों में भी रिक्त पद भरने की उम्मीद बढ़ गई है।
किन विभागों में सबसे ज्यादा रिक्तियां?
महापालिका सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य, स्वच्छता, अभियंत्रण और प्रशासनिक विभागों में बड़ी संख्या में पद खाली हैं। स्वास्थ्य विभाग में नर्स, वार्ड बॉय, लैब टेक्नीशियन, मेडिकल ऑफिसर और फार्मासिस्ट के पद रिक्त हैं। स्वच्छता एवं ठोस कचरा प्रबंधन विभाग में सफाई कर्मचारी, मुकादम और वाहन चालक की कमी बताई जा रही है। इंजीनियरिंग विभाग में सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरों की आवश्यकता है। इसके अलावा प्रशासनिक विभाग में क्लर्क, लिपिक और लेखा सहायक के पद भी लंबे समय से खाली हैं।अग्निशमन विभाग में भी फायरमैन और तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती प्रस्तावित है।
भर्ती प्रक्रिया कैसी होगी?
राज्य सरकार भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और डिजिटल बनाने की दिशा में काम कर रही है। संभावना है कि कुछ पदों की भर्ती Maharashtra Public Service Commission (एमपीएससी) के माध्यम से की जाए, जबकि अन्य पदों के लिए स्वतंत्र चयन प्रक्रिया अपनाई जा सकती है। संभावित प्रक्रिया में शामिल होंगे-
• ऑनलाइन आवेदन,
• लिखित परीक्षा,
• शारीरिक दक्षता परीक्षा (कुछ पदों के लिए),
• दस्तावेज सत्यापन,
• अंतिम मेरिट सूची
पात्रता और आयु सीमा
पद के अनुसार योग्यता निर्धारित की जाएगी।
• 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए भी अवसर उपलब्ध हो सकते हैं।
• स्नातक और तकनीकी डिग्रीधारकों के लिए अलग पद निर्धारित होंगे।
• स्वास्थ्य विभाग के लिए संबंधित डिग्री अनिवार्य होगी।
आयु सीमा सामान्यतः 18 से 38 वर्ष के बीच रहने की संभावना है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
वेतनमान और लाभ
महापालिका कर्मचारियों को राज्य वेतन आयोग के अनुसार वेतनमान, महंगाई भत्ता, पेंशन योजना और अन्य भत्तों का लाभ मिलता है। स्थायी नियुक्ति की स्थिति में कर्मचारियों को नौकरी की सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का भी लाभ मिलेगा।
युवाओं के लिए अवसर
विशेषज्ञों का कहना है कि रिक्त पदों के कारण अस्पतालों में मरीजों पर दबाव बढ़ रहा है, सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और विकास परियोजनाओं में देरी हो रही है। कर्मचारी संगठनों ने ठेका पद्धति के बजाय स्थायी नियुक्ति की मांग की है। यह भर्ती मुंबई और महाराष्ट्र के हजारों युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा अवसर साबित हो सकती है। सरकारी सेवा में स्थिरता, वेतनमान और सामाजिक सुरक्षा जैसे लाभ आकर्षण का केंद्र हैं।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
Prime Minister Narendra Modi is set to address the Lok Sabha regarding the Women’s Reservation Constitutional Amendment Bill on April 16. Sources close to...
The recent diplomatic discussions between the United States and Iran, held in Islamabad from April 10 to 12, have generated controversy concerning the financial...