उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath का चार दिवसीय सिंगापुर और जापान दौरा बड़े आर्थिक संदेश के साथ संपन्न हुआ। इस दौरे में प्रदेश को कुल मिलाकर लगभग ₹1.5 लाख करोड़ के एमओयू और करीब ₹2.5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। सरकार का दावा है कि इन निवेशों के जमीन पर उतरते ही 5 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी की ओर बड़ा कदम
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगापुर और जापान के साथ हुए समझौते उत्तर प्रदेश को वर्ष 2029-30 तक वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने बताया कि जापान में ₹90,000 करोड़ के एमओयू और लगभग ₹1.5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, जबकि सिंगापुर में ₹60,000 करोड़ के एमओयू और करीब ₹1 लाख करोड़ के प्रस्ताव प्राप्त हुए। इन प्रस्तावों को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी इन्वेस्ट यूपी और संबंधित विभागों को दी गई है, जो समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। UP Investment Summit, UP Global Investors, और One Trillion Dollar Economy जैसे लक्ष्य अब तेजी से आगे बढ़ते दिख रहे हैं।
कानून-व्यवस्था और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर भरोसा
सीएम योगी ने कहा कि वैश्विक निवेशकों ने उत्तर प्रदेश की बेहतर कानून-व्यवस्था और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की सराहना की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बने सकारात्मक वैश्विक माहौल को भी इसका आधार बताया। दौरे के दौरान करीब 60 से अधिक औपचारिक कार्यक्रम हुए, जिनमें जी2जी, जी2बी और बी2बी बैठकों के जरिए औद्योगिक सहयोग पर चर्चा हुई। लगभग 450 से 500 निवेशकों ने विभिन्न क्षेत्रों में रुचि दिखाई।
टेक्नोलॉजी, ग्रीन हाइड्रोजन और ‘जापान सिटी’ पर फोकस
जापान में ऑटोमोबाइल, लॉजिस्टिक्स, ग्रीन हाइड्रोजन, सोलर और सीएनजी जैसे क्षेत्रों में चर्चा हुई। विशेष रूप से Suzuki Motor Corporation और Honda Motor Co. जैसी कंपनियों के साथ सार्थक संवाद हुआ। यामानाशी में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट का निरीक्षण किया गया और तकनीकी सहयोग पर सहमति बनी। यीडा क्षेत्र में जापानी निवेशकों के लिए ‘जापान सिटी’ विकसित करने पर भी चर्चा आगे बढ़ी।
स्किलिंग और एयरपोर्ट विकास में सहयोग
सिंगापुर में आईटी, फिनटेक, लॉजिस्टिक्स, सेमीकंडक्टर और टूरिज्म सेक्टर में निवेश को लेकर सकारात्मक वार्ता हुई। वहां के इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन मॉडल का अध्ययन किया गया, जिसे उत्तर प्रदेश में स्किल डेवलपमेंट के लिए उपयोगी बताया गया। सीएम योगी ने कहा कि इन अनुभवों का लाभ Noida International Airport के विकास, विशेषकर एमआरओ और लॉजिस्टिक्स हब के लिए लिया जाएगा।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
The Central Bureau of Investigation (CBI) has begun its investigation into a significant Rs 590 crore alleged fraud involving funds from the Haryana government....
Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu has announced that Israel is ready to engage in peace negotiations with Lebanon. This declaration comes in the wake...