बेंगलुरु में कर्ज से परेशान युवक ने मां और बहन की हत्या कर खुदकुशी की कोशिश

The CSR Journal Magazine
बेंगलुरु के अनेकल तालुक में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जहां एक युवक ने अपनी मां, बहन और बहन के बेटे का गला काटकर खुदकुशी करने की कोशिश कीI मोहन गौड़ा नामक इस युवक ने अत्यधिक कर्ज के चलते यह खौफनाक कदम उठाया। इस वारदात में मां आशा (55) और बहन वर्षिता (34) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहन और उसका 11 साल का भांजा मयंक गंभीर हालत में हैं। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अत्यधिक कर्ज का मसला

जानकारी के अनुसार, मोहन गौड़ा कर्जदारों की चपेट में आ चुका था और उसने इस स्थिति से मुक्ति पाने के लिए एक आत्महत्या का वीडियो भी बनाया और रिश्तेदारों को भेजा। जब रिश्तेदारों ने वीडियो देखा, तो वे घबरा गए और उसके घर पहुंचे। दरवाजा बंद होने के कारण उन्हें दरवाजा तोड़कर अंदर जाना पड़ा, जहां उन्हें दो शव मिले। घायल मोहन और मयंक जमीन पर तड़प रहे थे। रिश्तेदारों ने तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

पोलीस ने लिया मामला संज्ञान में

बेंगलुरु ग्रामीण एसपी चंद्रकथ ने घटनास्थल का दौरा किया और अत्तिबेले पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है। वे मौके पर पहुंचकर पूरी स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मोहन ने कर्ज में डूबने के कारण आत्महत्या करने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि मोहन ने टिकट व्यवसाय में कर्ज लिया था, और लॉटरी के खेलों में भी पैसे खर्च किए थे।

परिवार में फैली दहशत

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे परिवार में दहशत का माहौल है। मोहन की मां और बहन की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मोहन की विलासिता भरी जीवनशैली भी इस संकट का एक बड़ा कारण रही। पुलिस ने कहा कि मोहन ने आत्महत्या करने से पहले अपने परिवार के सदस्यों की हत्या करने का फैसला किया।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस लगातार इस मामले की गहन जांच कर रही है और घटनाक्रम को समझने का प्रयास कर रही है। जांच में यह भी स्पष्ट किया जाएगा कि मोहन ने यह खौफनाक कदम उठाने से पहले क्या और क्या बातें सोचीं। पुलिस के अनुसार, मोहन की स्थिति और उसके मानसिक दबाव का सही कारण जानने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। इस मामले ने परिवारों के बीच कर्ज और मानसिक स्वास्थ्य पर एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया है।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos