करोड़ों का 2BHK, लाखों की सैलरी… फिर भी घर खरीदने में नाकाम युवक

The CSR Journal Magazine

बैंगलुरू में घर खरीदना बना सपना

नई दिल्ली. देश में प्रॉपर्टी के दाम आसमान छू रहे हैं। बैंगलुरू की बात करें, तो यहां 2 लाख रुपये महीने कमाने वाले भी 2बीएचके फ्लैट के लिए तरस रहे हैं। 25 साल के एक युवक ने सोशल मीडिया पर अपनी मुश्किलों को साझा करते हुए बताया कि उनकी मासिक कमाई 1.80 लाख रुपये है, लेकिन 2बीएचके घर की कीमत इतनी ज्यादा है कि यह कमाई भी पर्याप्त नहीं है। युवक ने कहा कि वह हर महीने 75 हजार रुपये की एसआईपी करते हैं मगर एक अदद 2बीएचके मकान खरीदने की कोशिश में असफल हैं।

आवश्यक खर्चों के बाद बचत में कमी

युवक ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वह हर महीने सिर्फ रहने के लिए 31 हजार रुपये खर्च करते हैं। पीजी में रहकर, अपने खर्चे और सैलरी का ध्यान रखते हुए, जरूरी खर्चों के बाद जो पैसे बचाते हैं, उसे सेविंग में लगाते हैं। बताते चलें कि युवक ने इंदिरानगर में एक 2बीएचके अपार्टमेंट खरीदने की योजना बनाई है, जिसकी कीमत 1.3 करोड़ रुपये है। लेकिन उनकी कमाई और सेविंग दोनों ही इस स्थिति में मददगार नहीं हैं।

सपनों को पूरा करने के प्रयास

युवक ने बताया कि वह मिडिल क्लास परिवार से आते हैं और अपनी खर्चों पर कड़ी नजर रखते हैं ताकि पैसों की बर्बादी ना हो। उन्होंने यह भी कहा कि वह 30 साल की उम्र तक शादी नहीं करेंगे और एक अच्छे होम लोन के साथ-साथ Saving के विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। वह उम्मीद करते हैं कि 5 सालों में अपने निवेश को और मजबूत कर अपने घर का सपना पूरा कर सकेंगे।

प्रॉपर्टी की कीमतों पर सवाल

इस पोस्ट के वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने अपनी राय रखी। एक यूजर ने कहा कि डिमांड कम हो रही है और कई प्रॉपर्टीज बिना खरीदार के पड़ी हुई हैं। उन्होंने संभावना जताई कि जल्द ही बनावटी कीमतें नीचे आ सकती हैं। लेकिन युवक ने यह सवाल उठाया कि क्या ऐसा सच में होगा या अभी खरीदना सही रहेगा।

खराब रहते हैं मौजूदा हालात

यूजर्स ने बताया कि बैंगलुरू के प्रॉपर्टी बाजार में बड़ी संख्या में तैयार अपार्टमेंट और फ्लैट होने के बावजूद इनकी कीमतें नहीं गिर रही हैं। कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि पुराना घर खरीदना बेहतर हो सकता है। एक यूजर ने उल्लेख किया कि उन्होंने हाल ही में 5 से 6 साल पुराना 2बीएचके फ्लैट खरीदा, जो नई प्रॉपर्टी के मुकाबले काफी सस्ते में मिला। वहीं बैंगलुरू में किराए का बाजार भी तेजी से बढ़ रहा है।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos