अब UPI फ्री नहीं… लेकिन आम आदमी को नहीं देना होगा 1 भी रुपया, जानिए A to Z नियम

The CSR Journal Magazine
अधिकतर लोगों की सुबह UPI के साथ होती है। दूध, सब्जी से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग में UPI ने बड़ा स्थान बना लिया है। ऐसे में UPI पर चार्ज लगने की खबर से आम आदमी चिंतित है। सरकार ने 15 अक्टूबर से UPI पर MDR लागू करने का निर्णय लिया है। अब सवाल यह है कि इससे आम लोगों पर क्या असर पड़ेगा। सरकार के वित्तीय सेवा विभाग और नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ने एक नया मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) फ्रेमवर्क जारी किया है।

आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर

आपकी रोजमर्रा की खरीददारी जैसे दूध, सब्जी, राशन, या फिर ऑटो-कैब के लिए UPI का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए एक बड़ी राहत है। नए नियमों के अनुसार, UPI ट्रांजैक्शंस 100% मुफ्त रहेंगे। दोस्तों या रिश्तेदारों को पैसे भेजने पर भी कोई चार्ज नहीं लगेगा। इसका मतलब यह है कि P2P ट्रांसफर पूरी तरह से फ्री रहेगा।

दुकानों पर भी नहीं लगेगा कोई अतिरिक्त चार्ज

जब आप ऑनलाइन या किसी दुकान पर QR कोड स्कैन करके पेमेंट करते हैं, तो ग्राहक के तौर पर आपसे कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा। सरकार ने साफ निर्देश दिए हैं कि पेमेंट ऐप्स जैसे Google Pay, PhonePe या Paytm से कोई भी प्लेटफॉर्म फीस नहीं वसूली जाएगी।

MDR क्या है और इसका प्रभाव

MDR (Merchant Discount Rate) वह कमीशन है, जो व्यापारी अपने ग्राहकों से डिजिटल पेमेंट स्वीकार करने के बदले भुगतान करते हैं। जनवरी 2020 तक इसे जीरो रखा गया था, लेकिन अब नए नियमों के तहत MDR को लागू किया जाएगा। 2000 रुपये तक का मर्चेंट लेन-देन मुफ्त रहेगा। यदि भुगतान 2000 रुपये से अधिक का है, तो मर्चेंट पर 0.4% का MDR लगेगा।

छोटे दुकानदारों की सुरक्षा

छोटे व्यवसायों जैसे सब्जी बेचने वाले या चाय की दुकानें भी इस फ्रेमवर्क से लाभान्वित होंगी। अगर किसी छोटे दुकानदार की कुल मासिक UPI ट्रांजैक्शन 1 लाख रुपये तक है, तो उन्हें MDR से छूट मिलेगी। इसके तहत सभी ट्रांजैक्शन पर MDR शून्य रहेगा, भले ही वे 2000 रुपये से अधिक के क्यों न हों।

जरूरी सेवाओं पर निर्धारित चार्ज

रेलवे टिकट, पेट्रोल पंप, बीमा और टेलीकॉम जैसी जरूरी सेवाओं पर अब केवल 5 रुपये का फ्लैट MDR लिया जाएगा। इसका मतलब है कि आप 2000 रुपये से अधिक के सभी भुगतानों पर केवल 5 रुपये का निश्चित चार्ज देंगे। इससे ग्राहकों पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।

ये नियम क्यों लागू किए गए?

सरकार ने बताया है कि UPI ट्रांजैक्शंस के लिए एक बड़ा इन्फ्रास्ट्रक्चर काम कर रहा है। सर्वर की देखभाल, साइबर सुरक्षा और धोखाधड़ी से बचाना काफी महंगा है। इस मामूली शुल्क से मिले पैसे बैंकिंग और फिनटेक उद्योग को मजबूत करेंगे। कुल MDR का 5% एक विकास फंड में जाएगा, जिसका उपयोग डिजिटल पेमेंट नेटवर्क को मजबूत करने में होगा।

क्या दुकानदार चार्ज वसूल सकते हैं?

सरकारी नियमों के अनुसार, MDR व्यापारी के व्यवसाय का हिस्सा है। यदि कोई दुकानदार यह कहकर अतिरिक्त पैसा मांगता है कि आप UPI से पेमेंट कर रहे हैं, तो ग्राहक इसकी शिकायत कर सकते हैं।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos