मुंबई में MHADA ने एक साथ कई बड़े फैसले लेकर हजारों परिवारों को राहत देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अभ्युदय नगर-कालाचौकी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट से लेकर GTB नगर समूह पुनर्विकास और लोकशाही दिन तक, MHADA अब तेजी से पुराने प्रोजेक्ट्स को जमीन पर उतारने की तैयारी में दिख रहा है। सबसे बड़ी खबर अभ्युदय नगर, कालाचौकी के समूह पुनर्विकास प्रोजेक्ट से आई है। MHADA ने इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए डेवलपर कंसोर्टियम को आधिकारिक स्वीकृति पत्र सौंप दिया है।
210 स्क्वायर फीट वालों को मिलेगा 641 स्क्वायर फीट का नया घर
इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि अभी जिन लोगों के पास सिर्फ 210 स्क्वायर फीट का छोटा घर है, उन्हें रिडेवलपमेंट के बाद मुफ्त में 641 स्क्वायर फीट का नया फ्लैट मिलेगा। इसके अलावा वन-टू-वन पार्किंग, 5 लाख रुपये का कॉर्पस फंड और निर्माण पूरा होने तक हर महीने 25 हजार रुपये किराया भी दिया जाएगा। करीब 33 एकड़ में फैले इस प्रोजेक्ट में 48 इमारतें और 3410 फ्लैट शामिल हैं। कई सालों से अटके इस प्रोजेक्ट को अब मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis के हस्तक्षेप के बाद नई रफ्तार मिली है।
GTB नगर रिडेवलपमेंट को भी मिली रफ्तार
वहीं शीव कोलीवाडा स्थित GTB नगर समूह पुनर्विकास प्रोजेक्ट पर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। यह MHADA का पहला ऐसा प्रोजेक्ट होगा जो निजी जमीन पर C&D मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा।
बैठक में प्रोजेक्ट का ड्राफ्ट मास्टर प्लान प्रस्तुत किया गया, जिसे MHADA के उपाध्यक्ष और CEO Sanjeev Jaiswal ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी। करीब 1200 लाभार्थियों के पुनर्वसन और सैकड़ों झोपड़ीधारकों की पात्रता तय करने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को दो हफ्तों के भीतर पात्रता सूची प्रकाशित करने का आदेश दिया गया है।
11 मई को MHADA में लगेगा Lokshahi Din
इसी बीच MHADA ने 11 मई को अपने बांद्रा पूर्व मुख्यालय में 17वें लोकशाही दिन के आयोजन की घोषणा की है। इस कार्यक्रम में नागरिक सीधे अधिकारियों के सामने अपनी शिकायतें रख सकेंगे और कई मामलों का तुरंत समाधान किया जाएगा। MHADA का दावा है कि पिछले 16 लोकशाही दिन कार्यक्रमों में वर्षों से लंबित मामलों का तेजी से निपटारा हुआ है और इससे प्रशासन अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बना है।
मुंबई में तेजी से बदल रही हाउसिंग तस्वीर
IAS Sanjeev Jaiswal News लगातार रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स, नई हाउसिंग योजनाएं और लोकाभिमुख फैसलों से साफ संकेत मिल रहे हैं कि मुंबई में हाउसिंग सेक्टर को नई दिशा देने की कोशिश तेज हो गई है। खासकर पुराने MHADA कॉलोनियों में रहने वाले हजारों परिवारों को अब बेहतर और बड़े घर मिलने की उम्मीद जगी है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!