IndiGo को मिला नया कप्तान विलियम वॉल्श बने CEO, एल्बर्स के इस्तीफे के बाद बड़ी नियुक्ति

The CSR Journal Magazine
देश की प्रमुख एयरलाइन IndiGo ने नेतृत्व में बड़ा बदलाव करते हुए अनुभवी एविएशन लीडर विलियम वॉल्श को नया CEO नियुक्त किया है। यह फैसला पूर्व CEO पीटर एल्बर्स के अचानक इस्तीफे के बाद लिया गया है।

एल्बर्स के जाने के बाद नई शुरुआत

पीटर एल्बर्स के अचानक इस्तीफे के बाद से इंडिगो का शीर्ष पद खाली था। उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा होने से करीब 18 महीने पहले ही पद छोड़ दिया था, जिससे कंपनी के नेतृत्व को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई थी। ऐसे में विलियम वॉल्श की नियुक्ति को स्थिरता और नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है।

कौन हैं विलियम वॉल्श?

विलियम वॉल्श, जिन्हें विली के नाम से भी जाना जाता है, वैश्विक एविएशन इंडस्ट्री के बड़े नामों में गिने जाते हैं। वह वर्तमान में International Air Transport Association (IATA) के डायरेक्टर जनरल हैं, जहां उनका कार्यकाल 31 जुलाई 2026 को समाप्त होगा। इससे पहले वह British Airways और International Airlines Group के CEO रह चुके हैं। IAG के तहत Aer Lingus, Iberia और Vueling जैसी बड़ी एयरलाइंस आती हैं।

नई भूमिका में क्या होंगी जिम्मेदारियां

CEO के तौर पर वॉल्श इंडिगो के समग्र प्रबंधन और रणनीतिक दिशा को संभालेंगे। उनका मुख्य फोकस परिचालन क्षमता को मजबूत करना, नेटवर्क विस्तार करना और कंपनी की व्यावसायिक रणनीति को और प्रभावी बनाना होगा। साथ ही यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने पर भी जोर रहेगा। माना जा रहा है कि उनके अनुभव से इंडिगो को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मजबूती मिलेगी।

कैंसलेशन संकट के बीच आया बदलाव

एल्बर्स का इस्तीफा ऐसे समय में आया था, जब इंडिगो को बड़े पैमाने पर फ्लाइट कैंसलेशन का सामना करना पड़ा था। दिसंबर 2025 में ‘फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट’ (FTDL) नियमों और पायलटों की कमी के चलते हजारों उड़ानें प्रभावित हुई थीं। इस संकट ने एयरलाइन की साख पर भी असर डाला था। ऐसे में वॉल्श की नियुक्ति को संकट से उबरने और संचालन को स्थिर करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos