भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard–ICG) ने अरब सागर में एक अंतरराष्ट्रीय तेल तस्करी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए समुद्र के रास्ते चल रहे संगठित अपराध पर बड़ी चोट की है। यह कार्रवाई एक समुद्र–हवा (Sea–Air) नेटवर्क आधारित विशेष ऑपरेशन के तहत की गई, जिसमें सस्ते और अवैध तेल की तस्करी का पूरा तरीका उजागर हुआ है। जांच में सामने आया है कि तस्कर संघर्षग्रस्त (Conflict-Ridden) देशों से सस्ते दामों पर तेल और तेल आधारित कार्गो हासिल कर उसे अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय बाज़ार तक पहुंचा रहे थे। इसके लिए वे समुद्र के बीचों-बीच, अंतरराष्ट्रीय जलसीमा में, मिड-सी ट्रांसफर की तकनीक अपना रहे थे। इस प्रक्रिया में छोटे संदिग्ध जहाज़ों से तेल को मोटर टैंकरों में स्थानांतरित किया जाता था, ताकि असली स्रोत और गंतव्य को छिपाया जा सके और भारी मुनाफ़ा कमाया जा सके।
100 नॉटिकल मील पश्चिम में रोके 3 जहाज
यह ऑपरेशन 5 तारीख को मुंबई से लगभग 100 नॉटिकल मील पश्चिम में उस समय शुरू हुआ, जब भारतीय तटरक्षक बल ने तीन संदिग्ध जहाज़ों को इंटरसेप्ट किया। इसके बाद गहन तलाशी और जांच का सिलसिला चला, जो अगले दिन तक जारी रहा। दस्तावेज़ों, डिजिटल डेटा और पूछताछ से खुली पूरी साजिश ! ICG ने इस कार्रवाई के दौरान-
• जहाज़ों की सघन तलाशी (Rummaging),
• शिप डॉक्यूमेंट्स का सत्यापन,
• इलेक्ट्रॉनिक डेटा का विश्लेषण,
• क्रू मेंबर्स से गहन पूछताछ के ज़रिये तस्करी के पूरा मोडस ऑपरेंडी और घटनाक्रम की कड़ी-दर-कड़ी तस्वीर साफ़ कर ली। शुरुआती जांच से यह भी संकेत मिले हैं कि इस नेटवर्क के तार अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैले हो सकते हैं।
राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा के लिए बड़ी कामयाबी
भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई केवल तस्करी रोकने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा, आर्थिक हितों और अंतरराष्ट्रीय कानूनों की रक्षा के लिहाज़ से भी बेहद अहम है। अवैध तेल व्यापार न सिर्फ़ अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि समुद्री पर्यावरण और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए भी खतरा बनता है।
ICG तेल तस्करी, ड्रग्स, अवैध नौकाओं और समुद्री सुरक्षा खतरों के खिलाफ लगातार सक्रिय रही है। भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard- ICG) द्वारा अब तक की गई कुछ प्रमुख समान कार्रवाईयों और ऑपरेशनों की जानकारी !
अवैध डीज़ल तस्करी से एक मछली पकड़ने वाली नौका पकड़ी– ICG ने 12 मई 2024 को मुंबई से लगभग 27 नॉटिकल मील दूर एक मछली पकड़ने वाली नाव ‘आइ तुल्जाई’ (Aai Tuljai) को रोका, जिसमें लगभग 30,000 लीटर अवैध डीज़ल मिला था। इसमें चार सदस्यों का एक दल था, जिनसे पूछताछ भी की गई थी। यह पेट्रोलियम उत्पाद मछुआरों को बाजार में बेचने के नीयत से रखा गया था।
अरब सागर में ₹1,800 करोड़ से अधिक मूल्य की ड्रग्स जब्त– 12–13 अप्रैल 2025 को ICG और गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने एक संयुक्त समुद्री अभियान के दौरान लगभग 300 किलोग्राम मादक पदार्थ (Methamphetamine) जब्त किए, जिनकी मूल्य लगभग ₹1,800 करोड़ के बराबर थी। तस्कर जब्त माल को समुद्र में फेंककर भाग गए, लेकिन ICG ने उसे समुद्र से बरामद कर दिया।
हैशिश ऑयल (Hashish Oil) की तस्करी रोकी- मार्च 2025 में ICG और राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने दो पहलुओं में समुद्र में एक टग-बोट को इंटरसेप्ट करके लगभग ₹33 करोड़ मूल्य का हैशिश ऑयल जब्त किया और संदिग्धों को कब्जे में लिया। यह माल मालदीव की ओर ले जाया जा रहा था।
80 किलोग्राम नशीले पदार्थ के साथ पाकिस्तानी नाव पकड़ी– मार्च 2024 में ICG, गुजरात ATS और NCB की संयुक्त कार्रवाई में एक पाकिस्तानी नाव पकड़ी गई, जिसमें लगभग 80 किलोग्राम नशीले पदार्थबरामद हुए। इसी अभियान में पिछले तीन वर्षों में कुल 517 किलोग्राम ड्रग्स (₹3,135 करोड़ के करीब) जब्त किए गए।
179 नावें और 1,683 संदिग्ध पकड़े गए– पिछले दशक में ICG ने समुद्री सीमा उल्लंघन के मामलों में 179 नावों को जब्त और 1,683 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तस्करी, अवैध प्रवेश और अन्य समुद्री अपराध शामिल हैं।
पाकिस्तानी मछुआरा नाव और अप्रवासी पकड़े- हाल ही में (दिसंबर 2025), ICG ने गुजरात तट के पास एक पाकिस्तानी मछुआरा नाव को रोका और 11 नाविकों को हिरासत में लिया, जो भारतीय जलक्षेत्र में बिना अनुमति रहे थे।
सीमा सुरक्षा में मुस्तैदी से तैनात भारतीय तटरक्षक बल
इन अभियानों से स्पष्ट होता है कि भारतीय तटरक्षक बल सिर्फ तस्करी ही नहीं रोक रहा बल्कि समुद्री सुरक्षा, सीमा उल्लंघन और बड़े पैमाने के अपराधों पर लगातार गंभीरता से कार्रवाई कर रहा है। ICG की यह सक्रियता समुद्री कानून के पालन, राष्ट्रीय सुरक्षा और भारत की समुद्री सीमाओं की रक्षा को मजबूत बनाती है।
फिलहाल, पकड़े गए जहाज़ों, कार्गो और चालक दल से जुड़े तथ्यों की विस्तृत जांच की जा रही है। अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय कर इस रैकेट से जुड़े पूरे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को उजागर करने की कोशिश की जा रही है। अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल की यह कार्रवाई एक बार फिर यह साबित करती है कि भारत अपनी समुद्री सीमाओं की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पूरी तरह सतर्क और सक्षम है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
The Punjab Police announced, that they successfully dismantled a terror module linked to Babbar Khalsa International (BKI), which is reportedly backed by the Inter-Services...
Dhurandhar: The Revenge, the highly anticipated sequel, is set to make its debut on an OTT platform following a robust performance in theatres. Since...