Pawan Singh in Rajya Sabha: राज्यसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में नई हलचल शुरू हो गई है। अभिनेता-गायक और बीजेपी नेता Pawan Singh ने गुरुवार (26 फरवरी) को दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में अटकलें और तेज हो गई हैं कि क्या पवन सिंह को राज्यसभा भेजा जाएगा?
‘जो मालिक चाहेंगे वही होगा’ – पवन सिंह के बयान ने बढ़ाई सस्पेंस
मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में पवन सिंह ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया। उन्होंने कहा कि वह आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। लेकिन जब उनसे पूछा गया कि क्या बीजेपी उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार बनाएगी, तो उनका जवाब था – “मैं भाई हूं, जो मालिक चाहेंगे वही होगा।” Bihar Rajya Sabha Election, Pawan Singh BJP
5 मार्च नामांकन की आखिरी तारीख
बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव होना है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 5 मार्च है। 4 मार्च को होली है, यानी उसके अगले दिन अंतिम दिन होगा। ऐसे में उम्मीदवारों के नाम को लेकर सस्पेंस और बढ़ गया है।
पहले भी उठ चुकी है चर्चा
पवन सिंह का नाम इससे पहले भी कई बार सियासी चर्चाओं में आ चुका है। 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान भी उनका नाम सुर्खियों में रहा था। बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी के समर्थन में प्रचार किया था। उस समय यह भी चर्चा थी कि पार्टी भविष्य में उन्हें राज्यसभा भेज सकती है।
खाली हो रही सीटों का गणित
बिहार में जो पांच सीटें खाली हो रही हैं, उनमें फिलहाल बीजेपी का एक भी सांसद नहीं है। दो सीटें जेडीयू की, दो आरजेडी की और एक राष्ट्रीय लोकमोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की है। जेडीयू के हरिवंश और रामनाथ ठाकुर, जबकि आरजेडी के प्रेमचंद गुप्ता और अमरेंद्र धारी सिंह का कार्यकाल खत्म हो रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर बीजेपी बिहार में अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहती है तो राज्यसभा चुनाव उसके लिए बड़ा मौका हो सकता है। ऐसे में पवन सिंह जैसे लोकप्रिय चेहरे को आगे बढ़ाने की रणनीति पर भी विचार हो सकता है। फिलहाल आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन पवन सिंह की मुलाकात ने यह साफ कर दिया है कि बिहार की राजनीति में आने वाले दिनों में बड़ा सियासी फैसला देखने को मिल सकता है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
Iran has confirmed that negotiations with the United States are set to take place in Islamabad. These discussions are expected to focus on finalising...
Many individuals find it challenging to motivate themselves to visit the gym, while others struggle with the opposite issue—finding it difficult to take a...