नए साल से पहले रेलवे यात्रियों को झटका लगा है। Railway Fare Hike के तहत भारतीय रेलवे ने ट्रेन टिकट के किराए में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है, जो 26 दिसंबर 2025 से लागू होगी। यह बढ़ोतरी लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों पर असर डालेगी, जबकि रोजाना लोकल ट्रेन या छोटी दूरी का सफर करने वालों को राहत दी गई है। रेल मंत्रालय के अनुसार, 215 किलोमीटर तक की यात्रा पर किसी भी तरह की किराया बढ़ोतरी नहीं की गई है। यानी जो यात्री रोजाना या कम दूरी का सफर करते हैं, उनकी जेब पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। साथ ही उपनगरीय ट्रेनों और मासिक सीजन टिकट (MST) के दाम भी जस के तस रहेंगे।
लंबी दूरी की यात्रा पर कितना बढ़ेगा किराया
रेलवे ने साफ किया है कि 215 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करने पर किराया बढ़ेगा। साधारण श्रेणी (नॉन-एसी) में 1 पैसा प्रति किलोमीटर, जबकि मेल/एक्सप्रेस और एसी ट्रेनों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। उदाहरण के तौर पर, अगर कोई यात्री करीब 1000 किलोमीटर की यात्रा जनसाधारण एक्सप्रेस से करता है तो उसे लगभग 10 रुपये ज्यादा देने होंगे। वहीं राजधानी, वंदे भारत या शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनों में यही सफर करीब 20 रुपये महंगा पड़ेगा।
किन ट्रेनों पर लागू होगा नया किराया
यह किराया संशोधन राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, अमृत भारत, महामना, गतिमान, अंत्योदय, जनशताब्दी, युवा एक्सप्रेस, एसी विस्टाडोम और अनुभूति कोच समेत सभी गैर-उपनगरीय ट्रेनों पर लागू होगा। यानी लगभग सभी लंबी दूरी की ट्रेन सेवाएं इस दायरे में आएंगी।
Railway Fare Hike: इस साल दूसरी बार बढ़ा किराया
गौर करने वाली बात यह है कि 2025 में यह रेल किराए की दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 1 जुलाई 2025 को भी रेलवे ने इसी तरह किराया बढ़ाया था। तब भी मेल–एक्सप्रेस में 1 पैसा और एसी ट्रेनों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई थी।
रेलवे को होगी 600 करोड़ की अतिरिक्त कमाई
रेलवे का अनुमान है कि इस फैसले से उसे करीब 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होगी। मंत्रालय का कहना है कि इस रकम का इस्तेमाल यात्री सुविधाओं, स्टेशन विकास, कोचों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में किया जाएगा। कुल मिलाकर, Train Ticket Price Hike लंबी दूरी के यात्रियों के लिए महंगाई जरूर लाएगा, लेकिन छोटी दूरी और रोजाना सफर करने वालों को राहत देकर रेलवे ने संतुलन बनाने की कोशिश की है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
Four individuals from a single family, including two children, tragically lost their lives in a devastating house fire in Nalipur village, located within the...
A 30-year-old man from Noida has successfully cycled 2,500 kilometres from Rameswaram in Tamil Nadu to Ayodhya in Uttar Pradesh, inspired by the journey...
Daily Overview for Pisces
The horoscope for Pisces today indicates that individuals born between February 19 and March 20 should focus on routine tasks rather...