प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दी शुभकामनाएं, चुनाव आयोग ने मतदाता जागरूकता के लिए कई कार्यक्रम किए आयोजित!
देशभर में मनाया गया 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस, ‘My India My Vote’ थीम के साथ लोकतंत्र में नागरिकों की भूमिका पर जोर
देशभर में आज 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पूरे उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters’ Day) हर वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिन भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना (25 जनवरी 1950) की स्मृति में मनाया जाता है और इसका उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं और पहली बार मतदान करने वालों, को मताधिकार के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनाना है। इस वर्ष की थीम ‘My india My Vote’ (मेरा भारत, मेरा वोट) रखी गई है, जो भारतीय लोकतंत्र में नागरिकों की केंद्रीय भूमिका को रेखांकित करती है। इस अवसर पर यह संदेश दिया गया कि लोकतंत्र की मजबूती नागरिकों की सक्रिय और जिम्मेदार भागीदारी से ही संभव है।
PM Modi ने दी शुभकामना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मतदाता बनना गर्व का क्षण है और इसे उत्सव की तरह मनाया जाना चाहिए। एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री ने MY-Bharat (माय भारत) के स्वयंसेवकों को लिखे गए अपने पत्र को साझा किया। उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और मतदान के अधिकार को जिम्मेदारी के साथ प्रयोग करने का आह्वान किया।
ECI ने आयोजित किए कार्यक्रम
इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए। इनमें विशेष रूप से पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को केंद्र में रखा गया। आयोग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय निर्वाचन पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ चुनावी जिलों और चुनाव प्रबंधन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रपति की उपस्थिति में कई नई पहल और कार्यक्रमों का शुभारंभ भी किया गया। निर्वाचन आयोग ने शैक्षणिक संस्थानों को भी प्रोत्साहित किया कि वे वाद-विवाद, चर्चा सत्र, निबंध प्रतियोगिताएं और जागरूकता कार्यक्रमआयोजित करें, ताकि युवा वर्ग को जिम्मेदार और जागरूक मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया जा सके। इन गतिविधियों का उद्देश्य यह संदेश देना है कि हर वोट मायने रखता है और लोकतांत्रिक यात्रा में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।
देश में बढ़ती मतदाता भागीदारी
महिलाओं के नामांकन में वृद्धि और चुनावी ढांचे के विस्तार के साथ भारत की लोकतांत्रिक यात्रा लगातार मजबूत हो रही है और विश्व के लिए प्रेरणास्रोत बनती जा रही है। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भी देशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पिछले 75 वर्षों की भारत की चुनावी यात्रा लोकतंत्र की मजबूती, सहनशीलता और समावेशिता का जीवंत उदाहरण है, जो संविधान में निहित मूल्यों को सुदृढ़ करती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे जिम्मेदारी और जागरूकता के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को और अधिक विश्वसनीय बनाएं।
भारतीय संविधान की शक्ति है मतदान- अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संविधान ने प्रत्येक मतदाता को समान शक्ति प्रदान की है। उन्होंने जोर दिया कि मतदान का अधिकार जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने पर ही देश को सही दिशा दी जा सकती है। गृह मंत्री ने यह भी कहा कि मतदान प्रणाली की पवित्रता की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है और किसी भी बाहरी प्रभाव को चुनावी प्रक्रिया को दूषित नहीं करने देना चाहिए।विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मतदान केवल एक अधिकार ही नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि जागरूकता और ईमानदारी के साथ किया गया मतदान भारतीय लोकतंत्र और राष्ट्र को सशक्त बनाता है।
पुदुचेरी चुनाव विभाग ने किया सेलिब्रेट
इसी क्रम में पुदुचेरी चुनाव विभाग ने भी 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी. जवाहर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने समावेशी और त्रुटिरहित मतदाता सूची के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले युवाओं और पहली बार मतदान करने वालों की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने डिजिटल माध्यमों में फैलने वाली गलत सूचनाओं से सावधान रहने की भी अपील की और चुनाव आयोग की पारदर्शिता, निष्पक्षता और सतत चुनावी प्रक्रियाओं के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।
मतदाताओं का किया सम्मान
कार्यक्रम में जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ए. कुलोथुंगन भी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं का सम्मान किया गया और उन्हें मतदाता शपथ दिलाई गई। इसके अलावा वार्षिक राज्य पुरस्कार 2026 के तहत चुनाव प्रबंधन, मतदाता जागरूकता, फील्ड स्तर पर सुविधा, तकनीकी सहयोग और मीडिया समन्वय में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
कुल मिलाकर, राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि सशक्त लोकतंत्र की नींव जागरूक, सक्रिय और जिम्मेदार मतदाताओं पर टिकी होती है, और भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अनिवार्य है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
Pakistan's economic situation is increasingly precarious, largely due to its reliance on external financing, which continues to hinder overall stability. Policymakers have highlighted that...
Parvathy Thiruvothu makes a notable entrance in the film 'Tu Yaa Main,' which premiered on February 13, 2026. The acclaimed National Award-winning actress teams...