app-store-logo
play-store-logo
February 21, 2026

Milk Rate increased in Maharashtra: महाराष्ट्र में महंगा हुआ दूध, Gokul Milk ने बढ़ाए ₹2 प्रति लीटर दाम 

The CSR Journal Magazine

भैस के दूध का दाम बढ़ा, फिलहाल गाय का दूध पुरानी कीमत पर

Milk Rate increased in Maharashtra: दूध के आम उपभोक्ताओं की जेब पर फिर असर पड़ा है। Milk Price Hike, Gokul Dairy Rate Increase, Buffalo Milk Price Today गोकुल डेयरी ने फुल क्रीम यानी भैंस के दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। अब तक ₹74 प्रति लीटर मिल रहा दूध आज 21 फरवरी से ₹76 प्रति लीटर मिलेगा। हालांकि गाय का दूध और अन्य वैरायटी की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन भविष्य में बढ़ोतरी से इनकार भी नहीं किया गया है। गोकुल डेयरी के प्रबंध निदेशक Yogesh Godbole ने बताया कि यह फैसला मजबूरी में लिया गया है। उनके मुताबिक राज्य में हरे चारे की भारी कमी हो गई है। पिछले एक महीने में चारे की उपलब्धता में लगभग 10% की गिरावट दर्ज की गई है, जिसका सीधा असर दूध उत्पादन पर पड़ा है। डेयरी सेक्टर में इसे गंभीर Fodder Crisis in Maharashtra माना जा रहा है।

Milk Rate increased in Maharashtra: किसानों को राहत, उपभोक्ताओं पर बोझ

डेयरी प्रबंधन के अनुसार, किसानों की मदद के लिए पिछले कुछ महीनों में खरीद मूल्य भी बढ़ाया गया है। सितंबर 2025 से अब तक भैंस के दूध के खरीद दाम में कुल ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जबकि गाय के दूध के लिए ₹2 प्रति लीटर बढ़ाया गया है। यह बढ़ोतरी एक-एक रुपये के चरणों में की गई, ताकि दूध उत्पादकों को राहत मिल सके। हालांकि, प्रबंधन का कहना है कि गाय के दूध के खुदरा दाम अभी नहीं बढ़ाए जा रहे हैं, क्योंकि इस सेगमेंट में कड़ी प्रतिस्पर्धा है। बाजार में कई ब्रांड सक्रिय हैं, जिससे उपभोक्ताओं को विकल्प मिल रहे हैं। फिर भी डेयरी ने साफ संकेत दिया है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो आगे कीमतों की समीक्षा की जा सकती है।

पांच महीने से घाटा, ‘अब संभव नहीं’

Yogesh Godbole ने कहा कि डेयरी पिछले पांच महीनों से घाटा झेल रही थी। कंपनी उपभोक्ताओं पर बोझ नहीं डालना चाहती थी, लेकिन एक सीमा के बाद नुकसान सहना संभव नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि जलवायु परिवर्तन (Climate Change Impact on Dairy) के कारण मई 2025 में ही समय से पहले मानसून आ गया था, जिससे चारे का सीजन प्रभावित हुआ और पर्याप्त भंडारण नहीं हो सका। डेयरी विशेषज्ञों का मानना है कि अगर चारे की कमी और लागत बढ़ने की स्थिति बनी रही तो आने वाले महीनों में अन्य डेयरी कंपनियां भी दूध के दाम बढ़ा सकती हैं। फिलहाल उपभोक्ताओं के लिए राहत सिर्फ इतनी है कि गाय के दूध और अन्य वैरायटी की कीमतें जस की तस हैं, लेकिन बाजार पर सबकी नजर बनी हुई है।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos