केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज, 1 फरवरी 2026, संसद में केंद्रीय बजट 2026 प्रस्तुत करेंगी। यह एक ऐतिहासिक अवसर है क्योंकि संभवतः पहली बार बजट रविवार के दिन पेश किया जा रहा है। इसके साथ ही निर्मला सीतारमण लगातार नौवां बजट पेश करने वाली देश की पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी। बजट भाषण सुबह 11 बजे शुरू होने की उम्मीद है।
केंद्रीय बजट हर वर्ष सरकार का सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक दस्तावेज होता है। इसमें न केवल देश की विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों के लिए संसाधनों के आवंटन की रूपरेखा तय की जाती है, बल्कि आगामी वित्तीय वर्ष के लिए सुधारों और विकास की दिशा भी स्पष्ट की जाती है। इस वर्ष का बजट ऐसे समय में आ रहा है जब वैश्विक अर्थव्यवस्था अभूतपूर्व अनिश्चितताओं से गुजर रही है।
भारत को इस समय अपने सबसे बड़े एकल व्यापारिक साझेदार अमेरिका से लगभग 50 प्रतिशत टैरिफ का सामना करना पड़ रहा है, जहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में व्यापार नीतियां सख्त हुई हैं। ऐसे में नरेंद्र मोदी सरकार का यह बजट इस बात पर अहम संकेत देगा कि भारत वैश्विक व्यापार युद्ध के प्रभाव से खुद को कैसे सुरक्षित रखेगा और दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था का दर्जा कैसे बनाए रखेगा।
आयकरदाताओं की नजरें खास तौर पर बजट भाषण पर टिकी रहेंगी, क्योंकि वे वित्त वर्ष 2026 के लिए नई आयकर स्लैब, संभावित कर राहत और अन्य कर सुधारों की घोषणा की उम्मीद कर रहे हैं। सके अलावा भारतीय रेल, सड़क और राजमार्ग, रक्षा बजट, कृषि, मैन्युफैक्चरिंग, स्टार्टअप्स और एमएसएमई, रोज़गार सृजन और कौशल विकास, साथ ही स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्र बजट के प्रमुख फोकस एरिया माने जा रहे हैं।आखिरकार, सवाल यही है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का केंद्रीय बजट 2026 भारत के लिए क्या मायने रखेगा?
बजट भाषण की हर बड़ी घोषणा और उसके असर की गहन पड़ताल के लिए TOI के बजट 2026 लाइव कवरेज के साथ बने रहें।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
App Store – https://apps.apple.com/in/app /newspin/id6746449540
Google Play Store – https://play.google.com/ store/apps/details?id=com.inve ntifweb.newspin&pcampaignid= web_share
Follow all the updates here:
बजट भाषण के बाद सेंसेक्स धड़ाम
निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण खत्म कर दिया है। सेंसेक्स पर बजट का सीधा असर देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स में 2300 अंकों की गिरावट।
टीसीएस के तहत खर्च पर इंटरेस्ट रेट को 5 फीसदी से घटाकर 2 फीसदी कर दिया
विदेश में मेडिकल और पढ़ाई के लिए बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीमारमण ने बड़ा ऐलान किया है। अब टीसीएस के तहत खर्च पर इंटरेस्ट रेट को 5 फीसदी से घटाकर 2 फीसदी कर दिया है। इसका मतलब है कि अगर आप विदेश में अपना पैसा खर्च करते हैं तो अब सिर्फ 2 फीसदी का ही ब्याज लगेगा, जबकि पहले 5 फीसदी का ब्याज देना होता था। लेकिन यह सिर्फ एजुकेशन और मेडिकल खर्च के लिए ही वैलिड है।
निर्मला सीतारमण का बजट भाषण खत्म
सोलर और बैटरी से जुड़ी चीजें सस्तीं होंगी। चमड़ा और कपड़ा निर्यात करना सस्ता होगा। 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाएं सस्ती होंगी। खनिज, शराब, स्क्रैप महंगा होगा।
निर्मला सीतारमण ने तमिलनाडु की पारंपरिक कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी हुई हैं, ये पर्पल कलर की ‘कट्टम कांजीवरम’ साड़ी है
जब भी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करती हैं, तो लोगों की नजर सिर्फ बजट के ऐलानों पर नहीं होती, बल्कि उनकी साड़ी पर भी रहती है। हर साल वह बजट वाले दिन ऐसी साड़ी पहनती हैं, जो भारत की किसी न किसी राज्य की हैंडलूम और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती है। Union Budget 2026 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। नौवा बजट पेश करने के लिए निर्मला सीतारमण ने तमिलनाडु की पारंपरिक कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी हुई हैं। ये पर्पल कलर की ‘कट्टम कांजीवरम’ साड़ी है। खास बात ये है कि इस साल तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं, ऐसे में ये साड़ी राजनीतिक रूप से भी अहम मानी जा रही है।
छोटे करदाताओं के लिए एक योजना प्रस्तावित
मैं छोटे करदाताओं के लिए एक योजना प्रस्तावित करती हूं, जिसके तहत एक नियम-आधारित स्वचालित प्रक्रिया के माध्यम से कर निर्धारण अधिकारी के पास आवेदन दाखिल करने के बजाय कम या शून्य कटौती प्रमाणपत्र प्राप्त किया जा सकेगा। कई कंपनियों में प्रतिभूतियां रखने वाले करदाताओं की सुविधा के लिए, मैं डिपॉजिटरी को निवेशक से फॉर्म 15G या फॉर्म 15H स्वीकार करने और इसे सीधे विभिन्न संबंधित कंपनियों को उपलब्ध कराने की सुविधा प्रदान करने का प्रस्ताव करती हूं : FM
दिव्यांग सहारा योजना के तहत दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर दिया जायेगा।
लखपति दीदी कार्यक्रम की सफलता के बाद, क्रेडिट लिंक आजीविका के जरिए इसे स्व-सहायता उपक्रम की ओर ले जाने का प्रस्ताव, दिव्यांगजन कौशल योजना और दिव्यांग सहारा योजना के तहत दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर दिया जायेगा।
अघोषित आय 1 करोड़ तक करने का प्रस्ताव
1 अप्रैल 2026 से नया आयकर एक्ट लागू होगा। अघोषित आय 1 करोड़ तक करने का प्रस्ताव। इनकम टैक्स फॉर्म को आसान किया जाएगा। 31 जुलाई तक रिटर्न दाखिल कर सकते हैं।
इनकम छिपाने पर अब सजा नहीं - FM
इनकम छिपाने पर अब सजा नहीं, बल्कि 30% और टैक्स लगाया जाएगा। 1 अप्रैल 2026 से नया आयकर (इनकम) टैक्स एक्ट लागू होगा।
AI के जरिए गवर्नेंस को बेहतर किया जाएगा - FM
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए बताया है कि AI के जरिए गवर्नेंस को बेहतर किया जाएगा। AI का दुनियाभर में यूज हो रहा है और भारत इस इंडस्ट्री में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत में दुनियाभर के बड़े AI प्लेटफॉर्म मौजूद हैं। AI से प्रोडक्टिविटी को बेहतर करने के लिए काम किया जाएगा। इससे गवर्नेंस सिस्टम और तेज और पारदर्शी बनाने में मिलेगी। आने वाले दिनों में बताया जाएगा कि AI गवर्नेंस से भारत को क्या-क्या फायदे होंगे। एक अनुमान के मुताबिक, AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल सरकारी सेवाओं की डिलीवरी सुधारने, नीति निर्माण को डेटा-ड्रिवन बनाने और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने में किया जा सकता है।
नारियल संवर्धन योजना का प्रस्ताव - FM
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "नारियल उत्पादन में कॉम्पिटिशन को और बढ़ाने के लिए मैं एक नारियल संवर्धन योजना का प्रस्ताव करती हूं ताकि अलग-अलग तरीकों से उत्पादन बढ़ाया जा सके और उत्पादकता बेहतर हो सके। इसमें मुख्य नारियल उगाने वाले राज्यों में बेकार पेड़ों की जगह नई किस्म के पौधे लगाना शामिल है। भारतीय काजू और कोको के लिए एक खास प्रोग्राम का प्रस्ताव है ताकि भारत कच्चे काजू और नारियल के उत्पादन और प्रोसेसिंग में आत्मनिर्भर बन सके, निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़े और 2030 तक भारतीय काजू और भारतीय कोको को प्रीमियम ग्लोबल ब्रांड में बदला जा सके।"
20 प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर 10 हजार गाइडों की नियुक्ति की जाएगी - FM
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। देश भर के 20 प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर 10 हजार गाइडों की नियुक्ति की जाएगी। इस गाइडों के कौशल को बढ़ाने पर सरकार जोर देगी।
हर जिले में छात्राओं के लिए छात्रावास बनायें जायेंगे - FM
हर जिले में छात्राओं के लिए छात्रावास बनायें जायेंगे - FM
हम इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 लॉन्च करेंगे - FM
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "हम इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 लॉन्च करेंगे और टेक्नोलॉजी और स्किल्ड वर्कफोर्स डेवलप करने के लिए इंडस्ट्री-लेड रिसर्च और ट्रेनिंग सेंटर्स पर भी फोकस करेंगे।"
भारत को मेडिकल टूरिज्म हब के तौर पर बढ़ावा दिया जायेगा - FM
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "भारत को मेडिकल टूरिज्म हब के तौर पर बढ़ावा देने के लिए, मैं राज्यों को देश में 5 रीजनल हब स्थापित करने में मदद करने के लिए एक योजना का प्रस्ताव करती हूं।"
5 सालों में 20 नए जलमार्ग चालू किए जाएंगे - FM
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "पर्यावरण के लिहाज़ से टिकाऊ कार्गो मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए, मैं पूर्व में डंकुनी को पश्चिम में सूरत से जोड़ने वाले नए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव करती हूं, अगले 5 सालों में 20 नए जलमार्ग चालू किए जाएंगे, जिसकी शुरुआत ओडिशा में नेशनल वॉटरवे 5 से होगी, जो तालचेर और अंगुल के खनिज-समृद्ध इलाकों और कलिंगनगर जैसे औद्योगिक केंद्रों को पारादीप और धमरा बंदरगाहों से जोड़ेगा। वाराणसी और पटना में भी अंतर्देशीय जलमार्गों के लिए एक शिप रिपेयर इकोसिस्टम स्थापित किया जाएगा..."
इन शहरों में बनेगा हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर - FM
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "पर्यावरण के लिहाज़ से टिकाऊ पैसेंजर सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए, हम शहरों के बीच ग्रोथ कनेक्टर के तौर पर 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाएंगे: मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, चेन्नई से बेंगलुरु, दिल्ली से वाराणसी, वाराणसी से सिलीगुड़ी।"
7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे - FM
वाहन क्षमता बढ़ाने पर सरकार जोर दे रही है। इसके लिए दिल्ली-वाराणसी रेल कॉरिडोर सहित 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे।
कैंसर, डायबिटीज दवाएं सस्तीं होंगी
कैंसर, डायबिटीज दवाएं सस्तीं होंगी। इसके अलावा ऑटो इम्यून दवाएं भी सस्ती होंगी। भारत के ग्लोबल बॉयोफॉर्मा सेंटर बनाने पर फोकस।
वस्त्र उद्योग के लिए योजना शुरू होगा - FM
वस्त्र उद्योग सेक्टर में रिफॉर्म लाने पर सरकार का फोकस। इसके लिए सरकार 'महात्मा गांधी हैंडलूम योजना' शुरु करेगी।
विकसित भारत की दिशा में आत्मविश्वासपूर्ण कदम उठाना जारी - FM
आज हम एक ऐसे बाहरी वातावरण का सामना कर रहे हैं जिसमें व्यापार और बहुपक्षवाद अत्यावश्यक हैं और संसाधनों तथा आपूर्ति श्रृंखलाओं तक पहुंच बाधित है। नई प्रौद्योगिकियां उत्पादन प्रणालियों को बदल रही हैं, साथ ही पानी, ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों की मांग में तेजी से वृद्धि कर रही हैं। भारत महत्वाकांक्षी और समावेशी लक्ष्यों को संतुलित करते हुए, विकसित भारत की दिशा में आत्मविश्वासपूर्ण कदम उठाना जारी रखेगा। एक बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में, जिसकी व्यापार और पूंजी की आवश्यकताएं बढ़ रही हैं, भारत को वैश्विक बाजारों के साथ गहराई से जुड़ा रहना चाहिए, अधिक निर्यात करना चाहिए और स्थिर दीर्घकालिक निवेश आकर्षित करना चाहिए: FM
यह कर्तव्य भवन में तैयार किया गया पहला बजट है - FM
निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि यह कर्तव्य भवन में तैयार किया गया पहला बजट है, इसलिए हम तीन कर्तव्यों से प्रेरित हैं। पहला कर्तव्य उत्पादकता और प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाकर तथा अस्थिर वैश्विक परिस्थितियों के प्रति लचीलापन विकसित करके आर्थिक विकास को गति देना और उसे बनाए रखना है। दूसरा कर्तव्य जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना और उनकी क्षमता का निर्माण करना है, ताकि वे भारत की समृद्धि के पथ में सशक्त भागीदार बन सकें। तीसरा कर्तव्य, 'सबका साथ सबका विकास' की परिकल्पना के अनुरूप, यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक परिवार, समुदाय, क्षेत्र और वर्ग को संसाधनों, सुविधाओं और सार्थक भागीदारी के अवसरों तक पहुंच प्राप्त हो।
बजट 2026 लाइव अपडेट : निर्मला सीतारमण संसद पहुंचीं, सत्ता पक्ष और विपक्ष के दिग्गज नेता मौजूद
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को आम बजट 2026 पेश करने के लिए संसद भवन पहुंचीं। बजट सत्र की कार्यवाही सुबह शुरू हुई, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष-दोनों के प्रमुख नेता मौजूद हैं। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने परंपरा के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें बजट दस्तावेज़ की औपचारिक जानकारी दी।इसके बाद ठीक 11 बजे लोकसभा में बजट भाषण शुरू हुआ। यह निर्मला सीतारमण का लगातार नौवां बजट है, जिसे मौजूदा सरकार के लिए अहम माना जा रहा है।
सत्ता पक्ष की मौजूदगी
बजट सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन में उपस्थित हैं। वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिर्ला ने सदन की कार्यवाही का संचालन किया। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी समेत केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और NDA के सांसद भी सदन में मौजूद रहे। सरकार की ओर से बजट को आर्थिक विकास, रोजगार सृजन, बुनियादी ढांचे और मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार बताया गया।
विपक्ष की मजबूत उपस्थिति
बजट सत्र में विपक्ष की भी मजबूत मौजूदगी देखने को मिली।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सदन में मौजूद रहे। इसके अलावा सोनिया गांधी, जयराम रमेश, पी. चिदंबरम जैसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी बजट सत्र में शामिल समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत TMC, AAP, DMK और वाम दलों के सांसदों ने भी सदन में भाग लिया।
इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी
विपक्षी दलों ने बजट को लेकर महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की आय, सामाजिक योजनाओं के लिए आवंटन, राज्यों को मिलने वाले फंड और टैक्स नीति जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाब माँगने के संकेत दिए हैं। बजट पर आने वाले दिनों में संसद के दोनों सदनों में विस्तार से चर्चा और बहस होगी।बजट पेश होने के बाद अब विभिन्न मंत्रालयों और क्षेत्रों से जुड़े प्रस्तावों पर संसद में बहस होगी। इसके साथ ही सरकार और विपक्ष के बीच आर्थिक नीतियों को लेकर तीखी राजनीतिक चर्चा भी देखने को मिलेगी।
बजट 2026 लाइव अपडेट: संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कुछ ही देर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी केंद्रीय बजट !

