दवाइयों, मोबाइल और EV पर राहत, शराब और कुछ कच्चे माल पर बढ़े दाम
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में Union Budget 2026 पेश किया। बजट आते ही सबसे बड़ा सवाल यही रहा कि इसका असर आम आदमी की जेब पर क्या पड़ेगा। सरकार ने इस बार बजट में कुछ ऐसे फैसले किए हैं, जिससे रोजमर्रा की कई जरूरी चीजें सस्ती होंगी, वहीं कुछ वस्तुओं पर महंगाई की मार भी पड़ेगी। कुल मिलाकर बजट 2026 में राहत और बोझ दोनों का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है।
What becomes Cheaper and Costlier: दवाइयों और हेल्थ सेक्टर को बड़ी राहत
इस बजट में सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र पर खास फोकस रखा है। Cancer Medicines, Diabetes Drugs और गंभीर बीमारियों से जुड़ी कई दवाइयों को सस्ता करने का ऐलान किया गया है। जानकारी के मुताबिक 7 गंभीर बीमारियों की दवाइयां सस्ती होंगी, जबकि कैंसर की करीब 17 दवाओं की कीमतों में कटौती की जाएगी। इससे इलाज का खर्च कम होगा और मरीजों को सीधी राहत मिलेगी। मेडिकल उपकरण और कुछ स्वास्थ्य से जुड़े प्रोडक्ट्स पर भी टैक्स घटाने का असर दिख सकता है।
टेक्नोलॉजी और EV होंगे सस्ते
Budget Highlights 2026 में टेक्नोलॉजी और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए अहम कदम उठाए गए हैं। मोबाइल फोन, LCD-LED टीवी और लिथियम-आयन बैटरी सस्ती हो सकती हैं। इसके अलावा EV Vehicles, EV Battery और सोलर पैनल पर टैक्स में राहत से इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमतें नीचे आने की उम्मीद है। इससे आने वाले समय में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और कार खरीदना आसान हो सकता है।
रोजमर्रा की चीजों में भी राहत
देश में तैयार होने वाले कपड़े, क्रीड़ा साहित्य, फ्रोज़न फूड और कुछ घरेलू सामान सस्ते हो सकते हैं। इसके अलावा CNG और बायोगैस की कीमतों में भी कमी की संभावना जताई जा रही है। बजट में यह भी संकेत मिला है कि विदेश यात्रा पहले के मुकाबले सस्ती हो सकती है, जिससे ट्रैवल इंडस्ट्री को भी फायदा होगा।
What becomes Cheaper and Costlier: अब बात महंगाई की
जहां एक ओर बजट में राहत दी गई है, वहीं कुछ चीजें महंगी भी होंगी। शराब पर टैक्स बढ़ने से इसके दाम बढ़ सकते हैं। इसके अलावा दुर्लभ खनिज (Rare Minerals), जूते और PVC flex sheet जैसी वस्तुएं महंगी होने की आशंका है। इससे कुछ उद्योगों और उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।
आम आदमी की जेब पर कुल असर
कुल मिलाकर Union Budget 2026 India में सरकार ने हेल्थ, टेक्नोलॉजी और ग्रीन एनर्जी को प्राथमिकता दी है। दवाइयों, मोबाइल और EV के सस्ते होने से आम आदमी को सीधा फायदा मिलेगा, जबकि शराब और कुछ गैर-जरूरी चीजों के महंगे होने से सीमित वर्ग पर असर पड़ेगा। बजट का असली असर आने वाले महीनों में बाजार कीमतों के जरिए साफ नजर आएगा।