अमित शाह करेंगे देश के पहले सहकारी टैक्सी प्लेटफॉर्म की शुरुआत
देश में टैक्सी सेवाओं के क्षेत्र में आज एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। केंद्रीय गृह एवं सहकार मंत्री अमित शाह गुरुवार को Bharat Taxi App को लॉन्च करेंगे। यह भारत का पहला Cooperative Based Ride Hailing Platform है, जिसे पूरी तरह सहकारी मॉडल पर विकसित किया गया है। सरकार का दावा है कि यह ऐप ओला, उबर और रैपिडो जैसे निजी और विदेशी निवेश वाले प्लेटफॉर्म्स के लिए एक मजबूत स्वदेशी विकल्प साबित होगा।
क्या है Bharat Taxi App की खासियत
भारत टैक्सी को बहु-राज्य सहकारी संस्था अधिनियम, 2002 के तहत पंजीकृत किया गया है। इसकी स्थापना 6 जून 2025 को हुई थी। इस प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी खासियत इसका Zero Commission Model है। यानी ड्राइवरों से कोई कमीशन नहीं लिया जाएगा और राइड से होने वाला पूरा मुनाफा सीधे चालकों को मिलेगा। इससे ड्राइवरों की आमदनी बढ़ेगी और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
दो साल में पूरे देश में विस्तार का लक्ष्य
सरकार के मुताबिक Bharat Taxi App का लक्ष्य अगले दो वर्षों में देश के सभी राज्यों और प्रमुख शहरों तक अपनी सेवाएं पहुंचाना है। फिलहाल 2 दिसंबर से दिल्ली-एनसीआर और गुजरात में इसका पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया था, जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
आंकड़े जो बताते हैं बड़ी तैयारी
मंत्रालय के अनुसार, लॉन्च से पहले ही इस प्लेटफॉर्म से 3 लाख से ज्यादा ड्राइवर जुड़ चुके हैं, जबकि 1 लाख से अधिक यूजर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। दिल्ली-एनसीआर और गुजरात में रोजाना 10 हजार से ज्यादा राइड्स पूरी की जा रही हैं। अब तक करीब 10 करोड़ रुपये सीधे ड्राइवरों को भुगतान किए जा चुके हैं।
ड्राइवरों की सामाजिक सुरक्षा पर फोकस
Bharat Taxi App के तहत ‘सारथी’ प्लेटफॉर्म के जरिए ड्राइवरों को हेल्थ इंश्योरेंस, एक्सीडेंट इंश्योरेंस, रिटायरमेंट सेविंग्स और 24×7 सपोर्ट जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। दिल्ली में इसके 7 सहायता केंद्र पहले से ही काम कर रहे हैं, जहां ड्राइवरों की समस्याओं का समाधान किया जाता है।
यात्रियों को क्या मिलेगा फायदा
यात्रियों के लिए यह ऐप किफायती किराया, पारदर्शी चार्ज और भरोसेमंद सेवा का वादा करता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि Bharat Taxi App के आने से Ride Hailing Market में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, जिसका सीधा फायदा आम यात्रियों और ड्राइवरों दोनों को मिलेगा।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
With just one year remaining until SS Rajamouli's highly anticipated film Varanasi is set to release, excitement continues to build in the film industry....