WhatsApp New Feature Translation: व्हाट्सएप (WhatsApp) ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे चैट करना और भी आसान हो गया है। अब अगर आपको किसी अज्ञात भाषा में संदेश मिलेगा, तो आप उसे आसानी से अपनी भाषा में अनुवाद कर सकते हैं। इसके लिए बस मैसेज को लॉन्ग-प्रेस कर “Translate” विकल्प चुनना होगा।
WhatsApp New Feature Translation: कैसे करेगा काम नया फीचर?
नए अपडेट के बाद किसी भी भाषा का संदेश मिलने पर यूजर उसे तुरंत अपनी पसंदीदा भाषा में बदल सकता है। खास बात यह है कि यह फीचर सिर्फ पर्सनल चैट ही नहीं बल्कि ग्रुप चैट और चैनल अपडेट्स पर भी काम करेगा। साथ ही, अनुवाद किए गए संदेश को सेव भी किया जा सकता है ताकि बार-बार ट्रांसलेट करने की जरूरत न पड़े।
मिलेगा ऑटो ट्रांसलेशन का ऑप्शन
एंड्रॉयड यूजर्स के लिए व्हाट्सएप ने एक और सुविधा दी है। अब वे पूरे चैट के लिए “Automatic Translation” ऑन कर सकते हैं। यानी उस चैट में आने वाले सभी नए मैसेज अपनी चुनी हुई भाषा में अपने-आप ट्रांसलेट हो जाएंगे।
WhatsApp New Feature Translation: प्राइवेसी पर कोई असर नहीं
यूजर्स की गोपनीयता को लेकर कंपनी ने साफ किया है कि यह फीचर पूरी तरह सुरक्षित है। सभी अनुवाद सीधे डिवाइस पर होंगे, व्हॉट्सऐप सर्वर पर नहीं। यानी आपका निजी डेटा और चैट कंटेंट पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। इस नए फीचर के साथ अब अलग-अलग भाषाओं में बात करने वाले लोग भी आसानी से बातचीत कर सकेंगे और भाषा की दीवार टूट जाएगी।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
The Enforcement Directorate (ED) has initiated a probe into alleged stock price manipulation, conducting searches at 29 locations across six cities on Friday. This...
WhatsApp has announced a new guest calling feature that enables users to make calls without requiring an account. This initiative aims to include individuals...