UP Startup Samridh Scheme: उत्तर प्रदेश अब तेजी से देश के उभरते हुए Startup Hub के रूप में पहचान बना रहा है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी SAMRIDH Scheme (Startup Accelerator of MeitY for Product Innovation, Development and Growth) में यूपी की मजबूत भागीदारी ने यह साबित कर दिया है कि राज्य नवाचार और टेक्नोलॉजी आधारित उद्यमिता में आगे बढ़ रहा है। केंद्र की इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश से 10 एक्सेलेरेटरों ने आवेदन किया था, जिनमें से 4 का चयन राष्ट्रीय स्तर पर किया गया। इन चयनित एक्सेलेरेटरों के माध्यम से प्रदेश के 35 स्टार्टअप्स को एक्सीलेरेशन सपोर्ट मिला और इनमें से 27 स्टार्टअप्स को फंडिंग भी प्राप्त हुई।
UP Startup Samridh Scheme: 9.91 करोड़ रुपये की फंडिंग
SAMRIDH Yojana के तहत उत्तर प्रदेश के स्टार्टअप्स को कुल 9.91 करोड़ रुपये वितरित किए गए। यह राशि मुख्य रूप से Product Development, Market Expansion और Technology Strengthening के लिए दी गई है। इस योजना में प्रत्येक स्टार्टअप को अधिकतम 40 लाख रुपये तक की मैचिंग फंडिंग का प्रावधान है। प्रदेश के स्टार्टअप हेल्थ टेक, एजुकेशन टेक, एग्री टेक, फिनटेक और सॉफ्टवेयर सर्विस जैसे सेक्टर्स में सक्रिय हैं। इससे साफ है कि यूपी अब पारंपरिक उद्योगों से आगे बढ़कर Innovation-driven Economy की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।
यूपी सरकार ने लागू की UP Startup Policy
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लागू की गई उत्तर प्रदेश की UP Startup Policy, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और सिंगल विंडो सिस्टम जैसी पहल ने युवाओं को उद्यमिता की ओर आकर्षित किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश देश के प्रमुख टेक और स्टार्टअप केंद्रों में शामिल हो सकता है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
The Delhi Traffic Police has announced the temporary closure of the Khanda Chowk Bridge located in Chander Vihar, Nangloi. This decision has been implemented...