BCCI New President: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। दिल्ली के पूर्व रणजी क्रिकेटर मिथुन मनहास को BCCI का नया अध्यक्ष बनाए जाने का फैसला लिया गया है। वे रॉजर बिन्नी की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल अब समाप्त हो रहा है। मिथुन मनहास भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष बनने वाले तीसरे पूर्व खिलाड़ी होंगे। इससे पहले सौरव गांगुली और रॉजर बिन्नी इस पद को संभाल चुके हैं। मनहास ने घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के लिए लम्बे समय तक खेला है और अब एक नई भूमिका में नजर आएंगे।
28 सितंबर को AGM से पहले हुई अहम बैठक
यह फैसला 28 सितंबर को होने वाली बीसीसीआई की वार्षिक आमसभा (AGM) से पहले दुबई में हुई एक अनौपचारिक बैठक में लिया गया। इस बैठक में बीसीसीआई के वरिष्ठ पदाधिकारी और अनुभवी प्रशासक शामिल हुए। इसमें खाली पदों के लिए संभावित नामों पर चर्चा की गई और अंतिम मंजूरी दी गई। बैठक में जिन नामों पर सहमति बनी, उन्हें AGM से पहले ही सूचित कर दिया गया है।
BCCI New President: बीसीसीआई के नए पदाधिकारी इस प्रकार होंगे
अध्यक्ष – मिथुन मनहासउपाध्यक्ष – राजीव शुक्ला (वहीं पद पर बने रहेंगे) कोषाध्यक्ष – रघुराम भट्ट (कर्नाटक क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष)सचिव – देवजीत सैकिया (वर्तमान में पद पर कार्यरत)सह-सचिव – प्रभतेज भाटियाआईपीएल चेयरमैन – अरुण सिंह धूमल (फिर से यह पद संभालेंगे)
पूर्व खिलाड़ियों को मिली अहम जिम्मेदारियां
इस बार बीसीसीआई की चयन समितियों में भी बदलाव किए जा रहे हैं, जिसमें पूर्व खिलाड़ियों को बड़ी भूमिका सौंपी जा रही हैं। प्रज्ञान ओझा को मिला वरिष्ठ चयन समिति में स्थान, पूर्व भारतीय फिरकी गेंदबाज प्रज्ञान ओझा, वर्तमान चयनकर्ता एस. शरथ की जगह लेंगे। ओझा पहले से ही घरेलू क्रिकेट और बीसीसीआई से जुड़े रहे हैं। आरपी सिंह को भी नई जिम्मेदारी मिली है। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आर.पी. सिंह, सुब्रतो बैनर्जी की जगह लेंगे और राष्ट्रीय चयन समिति में शामिल होंगे। वी.एस. तिलक नायडू की जगह अब एस. शरथ को जूनियर चयन समिति का नया प्रमुख बनाया जाएगा।
28 सितंबर को लेंगे पदभार
ये सभी नए अधिकारी और चयनकर्ता 28 सितंबर 2025 को होने वाली वार्षिक बैठक (AGM) के दौरान औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे।
BCCI New President: क्या है खास इस बार?
बीसीसीआई इस बार प्रशासन में अनुभव और खेल के मैदान से आए चेहरों को जगह दे रही है। पूर्व खिलाड़ियों को बड़ी जिम्मेदारी देकर यह संकेत दिया गया है कि अब क्रिकेट से जुड़े अनुभवी लोग ही नीति-निर्माण में शामिल होंगे। इससे भारतीय क्रिकेट के प्रशासन को बेहतर दिशा और समझ मिलने की उम्मीद है। मिथुन मनहास जैसे खिलाड़ी का BCCI अध्यक्ष बनना यह दिखाता है कि अब बोर्ड में खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ रही है। साथ ही RP सिंह और प्रज्ञान ओझा जैसे पूर्व खिलाड़ी अगर चयन समितियों में रहेंगे, तो इससे युवा खिलाड़ियों को न्यायपूर्ण और पारदर्शी चयन का फायदा मिल सकता है। अब देखना होगा कि ये नया नेतृत्व भारतीय क्रिकेट को किस दिशा में आगे ले जाता है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
Krunal Pandya has been appointed as the captain of India's squad for the Hong Kong Sixes 2026 following Bhuvneshwar Kumar's withdrawal from the tournament....
Pakistani cricketers will need to wait until the conclusion of the ODI tri-series later this month before receiving their central contracts. The head coach...