Garba in Navratri 2025: नवरात्र से ठीक एक दिन पहले नाशिक में आयोजित हिंदू हुंकार सभा में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गरबा कार्यक्रमों में मुस्लिमों को प्रवेश नहीं दिया जाना चाहिए। सभा में बोलते हुए तोगड़िया ने सवाल उठाया “जो लोग दुर्गा देवी की मूर्ति पूजा को नहीं मानते, उन्हें गरबा में आने की क्या जरूरत है?” उन्होंने यह भी कहा कि गरबा आयोजकों को सभी प्रतिभागियों की पहचान पत्र (ID) जांच करनी चाहिए और मुस्लिमों को वहां से बाहर रखना चाहिए।
Garba in Navratri 2025: बढ़ सकता है तनाव
नवरात्र के दौरान महाराष्ट्र समेत देशभर में बड़े पैमाने पर गरबा और डांडिया का आयोजन होता है, जिसमें सभी धर्मों के लोग शामिल होते हैं। ऐसे में तोगड़िया का यह बयान धार्मिक सौहार्द और सामाजिक माहौल पर असर डाल सकता है। स्थानीय स्तर पर यह विवाद प्रशासन और आयोजकों के लिए चुनौती साबित हो सकता है।
प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतज़ार
फिलहाल इस मामले पर पुलिस और प्रशासन की कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन गरबा आयोजकों और सामाजिक संगठनों ने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
The Garba-Raas consists of two distinct dance forms: Garba, traditionally performed by women, and Dandiya Raas, which involves male participants. These dances have evolved...
New York City Mayor Zohran Mamdani participated in the Navratri celebrations on Tuesday, engaging with the Indian community through traditional dance. A video of...
On the ninth day of Sharadiya Navratri, Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath worshipped Goddess Siddhidatri, marking a significant moment in the festival. He...