Nal se Jal: पानी को लेकर यूपी का ये अकड़ा चौकाने वाला क्योंकि 24,576 गांवों तक नल से जल पहुंचा है। पानी को लेकर उत्तर प्रदेश ने एक और छलांग लगाई। यूपी के 24,576 गांव ऐसे हो गए, जहां सौ फीसदी घरों में नल से शुद्ध जल पहुंच गया। इन गांवों में 79,44,896 कनेक्शन दिए गए, जिसके माध्यम से 4,86,13,240 ग्रामीणों को इस सुविधा का लाभ मिल रहा है। इसमें शीर्ष पर मिर्जापुर जिला है। यहां के 1769 गांव ऐसे हैं, जहां 100 प्रतिशत नल से जलापूर्ति हो रही है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति विभाग पहले ही इस योजना में शीर्ष पर पहुंच चुका है। Nal se Jal News
कभी प्यासे रहे बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र के लोगों की पानी की आस उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के नेतृत्व में पूरी हुई। यहां के दिन भी अब बदल गए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश ने योगी सरकार के नेतृत्व में अब एक और नई उपलब्धि हासिल की है। पहली बार उत्तर प्रदेश के 24, 576 गांवों के हर परिवार तक नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो गई है। शेष बचे अन्य गांवों में भी शुद्ध पेयजल पहुंचाने की तैयारी तेजी से धरातल पर उतर रही है।
हर गांव में 18 लोगों को मुहैया कराया जा रहा रोजगार
हर गांव में ग्रामीण जलापूर्ति व नमामि गंगे विभाग की तरफ से 18 लोगों को रोजगार भी मुहैया कराया जा रहा है। हर गांव में पांच महिलाएं एफएचटीसी कनेक्शन का कार्य कर रही हैं, जबकि प्लंबर, फिटर, इलेक्ट्रिशियन आदि के रूप में स्किल ट्रेनिंग कर 13 लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। ऐसे 24,576 गांवों में भी 18-18 लोगों को सरकार ने रोजगार मुहैया कराया है।
Leaders from the INDIA bloc, including Rahul Gandhi, have filed a petition in the Supreme Court challenging the Election Commission of India (ECI) over...