app-store-logo
play-store-logo
March 5, 2026

म्हाडा हुआ डिजिटल, DiGiMHADA ऐप लॉन्च, अब मोबाइल से मिलेंगी सभी सेवाएं

The CSR Journal Magazine

घर की लॉटरी से लेकर शिकायत तक सब कुछ ऑनलाइन

महाराष्ट्र में हाउसिंग सेवाओं को और आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए महाराष्ट्र गृहनिर्माण व क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MHADA) ने डिजीम्हाडा मोबाइल ऐप (DiGiMHADA  Mobile App) लॉन्च कर दिया है। इस ऐप का उद्घाटन MHADA के उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आईएएस संजीव जायसवाल (IAS Sanjeev Jaiswal) ने मुंबई के बांद्रा (पूर्व) स्थित मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में किया। इस डिजिटल पहल का उद्देश्य नागरिकों को MHADA से जुड़ी सभी सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर आसान और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना है।

नागरिक केंद्रित डिजिटल प्रशासन की ओर कदम

कार्यक्रम के दौरान MHADA VP and CEO IAS Sanjeev Jaiswal ने कहा कि आज के दौर में डिजिटल प्रशासन बेहद जरूरी हो गया है। सरकार का लक्ष्य नागरिक केंद्रित प्रशासन स्थापित करना है, और डिजीम्हाडा ऐप उसी दिशा में एक अहम पहल है। उन्होंने बताया कि इस ऐप के जरिए अब नागरिक घर बैठे कई सरकारी सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। इस ऐप में Right to Information (RTI) के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा भी दी गई है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी। नागरिकों को अब जानकारी के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और समयबद्ध तरीके से सेवाएं मिल सकेंगी।

व्हाट्सऐप से भी मिलेगी MHADA की जानकारी

इस अवसर पर MHADA ने नागरिकों की सुविधा के लिए एक आधिकारिक व्हाट्सएप सेवा भी शुरू की है। नागरिक 9326258911 नंबर के जरिए इस व्हाट्सऐप सेवा से जुड़ सकते हैं। इसके माध्यम से लोग MHADA से जुड़े सवालों के जवाब तुरंत पा सकेंगे और जरूरी फॉर्म व आवेदन भी डाउनलोड कर सकेंगे।

ऐप में मिलेंगी कई अहम सुविधाएं

डिजीम्हाडा ऐप को इस तरह विकसित किया गया है कि MHADA की लगभग सभी सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हों। ऐप के माध्यम से नागरिकों को कई सुविधाएं मिलेंगी, जिनमें शामिल हैं:
घरों की लॉटरी के लिए आवेदन
ई-बिलिंग सेवा
लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत सेवाएं
MHADA की आधिकारिक सूचनाएं
शिकायत निवारण पोर्टल
ई-नीलामी (E-auction)
ऑटो DCR अनुमति प्रणाली
कॉन्ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन
MHADA के प्रोजेक्ट्स की जानकारी
ब्लॉग और लेख
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ाव
‘Near Me’ फीचर के जरिए आसपास की जरूरी सेवाओं की जानकारी

MHADA हाउसिंग लॉटरी की पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि MHADA की हाउसिंग योजनाओं से जुड़ी पूरी प्रक्रिया अब डिजिटल हो जाएगी। नागरिक मोबाइल ऐप के जरिए:
हाउसिंग लॉटरी की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे
जरूरी दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे
आवेदन की स्थिति (Application Status) देख सकेंगे
इससे नागरिकों को सटीक और प्रमाणित जानकारी समय पर मिलेगी और फर्जी सूचनाओं से भी बचाव होगा।

डेटा सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान

MHADA ने बताया कि ऐप में सुरक्षित लॉग-इन सिस्टम और प्रमाणित डिजिटल प्रक्रिया लागू की गई है, जिससे नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। ऐप में लॉग-इन करने के लिए मोबाइल नंबर और OTP के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।

डिजिटल परिवर्तन की दिशा में बड़ा कदम

संजीव जायसवाल ने कहा कि डिजीम्हाडा सिर्फ एक मोबाइल ऐप नहीं है, बल्कि यह MHADA के डिजिटल परिवर्तन का महत्वपूर्ण चरण है। इससे नागरिकों और MHADA के बीच संवाद मजबूत होगा, सेवाएं तेज होंगी और कार्यालयों में अनावश्यक भीड़ कम होगी। उन्होंने कहा कि इस ऐप के जरिए नागरिकों का समय और खर्च दोनों बचेगा और सरकारी सेवाओं की पारदर्शिता भी बढ़ेगी। दरअसल, डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत बनाने के लिए शुरू किया गया ‘डिजीम्हाडा’ आने वाले समय में हाउसिंग सेक्टर में प्रशासनिक सुधार का बड़ा उदाहरण बन सकता है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos