Maharashtra Ladki Bahin Yojana 3 Months Installment: महाराष्ट्र सरकार की Ladki Bahin Yojana से जुड़ी लाखों महिलाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। ई-केवाईसी (e-KYC) की प्रक्रिया पूरी न होने के कारण जिन लाभार्थी महिलाओं के पिछले तीन महीनों के हफ्ते रुके हुए थे, उन्हें अब एक साथ पूरा पैसा मिलने जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पात्र लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 4500 रुपये जमा किए जाएंगे। लाडकी बहीण योजना को विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू किया था। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की सीधी आर्थिक सहायता DBT के माध्यम से उनके बैंक खातों में दी जाती है। योजना को महिलाओं का अच्छा समर्थन मिला और इसका राजनीतिक असर भी चुनाव नतीजों में देखने को मिला।
ई-केवाईसी बनी थी बड़ी परेशानी
बीते कुछ महीनों में बड़ी संख्या में महिलाओं की शिकायत सामने आई थी कि ई-केवाईसी पूरी न होने या तकनीकी कारणों से उनके खाते में पैसे नहीं आ रहे हैं। कई महिलाओं ने ई-केवाईसी पूरी करने के बावजूद हफ्ता न मिलने पर नाराजगी जताई। कुछ इलाकों में महिलाएं सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करती भी नजर आईं। इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग ने लाभार्थियों के आवेदन की जांच शुरू करवाई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे जरूरत पड़ने पर महिलाओं के घर जाकर सत्यापन करें और नियमों के खिलाफ दिए गए आवेदनों की जांच की जाए।
Ladki Bahin Yojana Three Month Installment News: तीन महीने का हप्ता एक साथ
अब सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए नवंबर, दिसंबर और जनवरी महीने का रुका हुआ हप्ता एक साथ देने का निर्णय लिया है। इसके तहत जिन पात्र महिलाओं को इन तीन महीनों का पैसा नहीं मिला था, उनके बैंक खाते में सीधे 4500 रुपये जमा किए जाएंगे। हालांकि, जिन महिलाओं को पहले ही दो महीने का हप्ता मिल चुका है, उन्हें जनवरी महीने का केवल एक हप्ता यानी 1500 रुपये ही दिए जाएंगे।
Maharashtra Ladki Bahin Yojana 3 Months Installment: आगे बढ़ सकता है मासिक हप्ता
इस बीच योजना को लेकर एक और बड़ी चर्चा चल रही है। चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए वादे के अनुसार भविष्य में लाडकी बहीण योजना का मासिक हप्ता 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये किया जा सकता है। मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और उदय सामंत ने इसके संकेत दिए हैं। अगर यह फैसला होता है, तो राज्य की लाखों महिलाओं को बड़ा आर्थिक सहारा मिलेगा।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
U.S. President Donald Trump has made significant claims regarding Iran's nuclear capabilities, asserting that there is currently no uranium enrichment occurring in the country....
In a recent operation, the police in Srinagar uncovered a multi-state network linked to the terror group Lashkar-e-Taiba (LeT), identified as similar to the...
The Supreme Court of India has asserted that the decisions made by the legislature are not the final authority regarding what constitutes religious superstition....