app-store-logo
play-store-logo
March 3, 2026

कनॉट प्लेस में 3–6 मार्च तक चार दिवसीय फ्लावर फेस्टिवल का आयोजन

The CSR Journal Magazine
नई दिल्ली में कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में फ्लावर फेस्टिवल का आगाज़ हो गया है। यह चार दिवसीय आयोजन 3 मार्च से 6 मार्च 2026 तक नागरिकों के लिए निःशुल्क है। यहां नर्सरी पौधों, बोन्साई, हर्बल पौधों, गमलों, उर्वरक एवं सजावटी सामग्री की बिक्री के लिए भी स्टॉल उपलब्ध हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस भव्य उत्सव का उद्घाटन किया। एनडीएमसी के अध्यक्ष केशव चंद्रा और उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में शामिल थे। सीएम ने कहा कि दिल्ली को और भी सुंदर बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

दिल्लीवासियों के लिए सेल्फी और खुशियों का अवसर

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि एक समय था जब लोग ट्यूलिप देखने के लिए कश्मीर जाते थे, लेकिन अब दिल्ली में ही लोग रंग-बिरंगे ट्यूलिप और अन्य फूलों का आनंद ले सकते हैं। उन्होंने इस आयोजन को सेल्फी फेस्टिवल की संज्ञा दी और कहा कि यह नागरिकों के लिए एक नई उत्साह का अवसर है।

खुशबुओं से भरी राजधानी का गहना

फाल्गुन माह में आयोजित यह फ्लावर फेस्टिवल दिल्ली को रंगों और खुशबुओं से भरपूर कर रहा है। सीएम ने एनडीएमसी के उद्यान विभाग के कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि उनके मेहनत से पूरा क्षेत्र फूलों से महक रहा है। उन्होंने अन्य विभागों को भी प्रेरित किया कि वे दिल्ली के हर क्षेत्र को हरित और सुंदर बनाने के लिए काम करें।

18 थीम पर आधारित लागोपाट

इस फ्लावर फेस्टिवल में 48 तरह की प्रजातियों के 15,500 से ज्यादा पोटेड प्लांट्स को 18 अलग-अलग सेक्शन में सजाया गया है। डहेलिया, पेटूनिया, पैंसी, साल्विया और मैरीगोल्ड जैसे मौसमी फूल विशेष आकर्षण का केंद्र हैं। उत्सव में ट्रे गार्डन, लैंडस्केप गार्डन, बड़े हैंगिंग बास्केट, टेरारियम, तथा पूर्वी और पश्चिमी शैली की पुष्प सज्जा भी प्रमुखता से दर्शाई गई है।

नागरिकों के लिए मुहैया कराया गया निःशुल्क प्रवेश

यह चार दिवसीय फ्लावर फेस्टिवल 3 मार्च से 6 मार्च 2026 तक आम जनता के लिए निःशुल्क खुला रहेगा। नागरिक यहां खिले हुए पुष्पों की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। साथ ही, परिसर में बागवानी से जुड़ी सामग्रियों जैसे नर्सरी पौधे, बोन्साई, कैक्टस, हर्बल पौधे एवं अन्य उपकरण खरीदने के लिए विभिन्न स्टॉल भी लगे हैं। यह आयोजन हरियाली को बढ़ावा देने और बागवानी के प्रति रुचि जगाने का प्रयास है।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos