CIDCO Lottery: नवी मुंबई में घर खरीदने का सपना देख रहे आम लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सिडको (CIDCO) के आवासों की कीमतों में सीधे 10 प्रतिशत की कटौती करने का ऐलान किया गया है। यह घोषणा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधान परिषद में निवेदन के दौरान की। इस फैसले से नवी मुंबई में घर खरीदना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान और किफायती हो जाएगा। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि सिडको द्वारा नवी मुंबई के अलग-अलग इलाकों में बनाए गए घरों की कीमतों में यह कटौती की जा रही है। इनमें खारघर, वाशी, खारकोपर, तलोजा, उलवे, कलंबोली, कामोठे और पनवेल जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। इन इलाकों में सिडको ने करीब 17 हजार घरों का निर्माण किया है।
Navi Mumbai Homes: 17 हजार घरों की लॉटरी जल्द
डिप्टी सीएम शिंदे ने जानकारी दी कि इन घरों की लॉटरी प्रक्रिया अगले दो महीनों में पूरी की जाएगी। लॉटरी से पहले ही कीमतों में कटौती का फैसला इसलिए लिया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा आम नागरिक इन घरों के लिए आवेदन कर सकें। खासतौर पर EWS (Economically Weaker Section) और LIG (Low Income Group) वर्ग के लिए यह फैसला बड़ी राहत लेकर आया है।
CIDCO Affordable Housing: ‘सबके लिए घर’ को मिलेगा बढ़ावा, आम लोगों को सीधा फायदा
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबके लिए घर’ (Housing for All) के विजन को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है। सरकार चाहती है कि आम और मध्यम वर्ग के लोगों को किफायती दामों पर सुरक्षित, वैध और गुणवत्तापूर्ण घर मिल सकें। विशेषज्ञों का मानना है कि सिडको घरों की कीमतों में 10 प्रतिशत की कटौती से नवी मुंबई के रियल एस्टेट मार्केट में सकारात्मक असर पड़ेगा। इससे न सिर्फ पहली बार घर खरीदने वालों को फायदा होगा, बल्कि किराए के मकानों में रहने वालों के लिए भी खुद का घर लेने का रास्ता खुलेगा। सरकार के इस फैसले से साफ है कि राज्य सरकार आवास को केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि बुनियादी जरूरत मानकर काम कर रही है। आने वाले दिनों में सिडको लॉटरी को लेकर लोगों में उत्साह और बढ़ने की उम्मीद है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
Incident Overview
A man has been apprehended in Kalamboli, Navi Mumbai, for allegedly murdering his wife after harbouring suspicions regarding her relationships with other men....