जैसे ही 2026 दस्तक देने वाला है, दुनिया भर में एक बार फिर बुल्गेरिया की प्रसिद्ध भविष्यद्रष्टा बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों की चर्चा तेज हो गई है। वेंगा, जिन्होंने बचपन में ही दृष्टि खो दी थी, अपने जीवनकाल में आने वाले वर्षों को लेकर कई बातें कह गईं, जिनमें से कुछ घटनाएं सच होने का दावा की जाती हैं। भले ही उनका निधन 1996 में हो चुका है, लेकिन 2026 को लेकर की गई उनकी भविष्यवाणियां फिर से सुर्खियों में हैं, और इन्हें पढ़कर दुनिया में आशंका और जिज्ञासा दोनों पैदा हो रही हैं।
पूर्वी दुनिया से उठेगी युद्ध की चिंगारी?
वेंगा के कथनों के अनुसार 2026 विश्व राजनीति के लिए सबसे अस्थिर वर्षों में से एक हो सकता है। उन्होंने संकेत दिया था कि, पूर्वी क्षेत्र में एक बड़ा संघर्ष जन्म ले सकता है, जो धीरे-धीरे दुनिया को एक बड़े युद्ध की तरफ धकेल सकता है। इस कथित युद्ध में पश्चिमी दुनिया को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा और वैश्विक शक्ति संतुलन पूरी तरह बदल सकता है। कथित तौर पर उन्होंने यह भी कहा था कि रूस का एक शक्तिशाली नेता दुनिया में ऐसा प्रभाव जमा सकता है कि लोग उसे लगभग देवता-तुल्य मानने लगेंगे। आज जब भू-राजनीति पहले ही तनावपूर्ण है, ऐसी भविष्यवाणियां लोगों की चिंता बढ़ा देती हैं।
धरती का 7–8% हिस्सा प्राकृतिक कहर में घिर सकता है
बाबा वेंगा ने 2026 को प्राकृतिक तबाही का वर्ष बताया था। उनकी भविष्यवाणियों में- लगातार भूकंप, कई सक्रिय ज्वालामुखियों के बड़े विस्फोट, अप्रत्याशित मौसम परिवर्तन, और पर्यावरणीय असंतुलन का उल्लेख मिलता हैI दावा किया जाता है कि पृथ्वी का 7–8 प्रतिशत भूभाग इन आपदाओं से गहरी तरह प्रभावित हो सकता है। इन घटनाओं का असर न सिर्फ मानव जीवन, बल्कि देशों की अर्थव्यवस्था और ग्लोबल बाजारों पर भी देखने को मिलेगा। कुछ रिपोर्टें इस बात का भी जिक्र करती हैं कि इन आपदाओं के चलते महंगाई और आर्थिक गिरावट जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
कृत्रिम बुद्धिमत्ता को लेकर सबसे बड़ा डर
वेंगा की 2026 वाली भविष्यवाणियों का सबसे चर्चित हिस्सा AI यानी कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़ा है। उन्होंने कहा था कि “AI इंसानी नियंत्रण से बाहर हो सकता है।” वेंगा के अनुसार आने वाला साल वह मोड़ हो सकता है, जहां मशीनें इंसानों से अधिक निर्णय लेने की क्षमता हासिल कर लेंगी। यह चेतावनी आज के दौर की चिंताओं से काफी मेल खाती है, जहां लोग नौकरी छिनने, डेटा सुरक्षा, और मशीनों के अनियंत्रित होने की आशंका से पहले ही परेशान हैं। टेक्नोलॉजी तेज है, पर इस तेज़ी का नियंत्रण किसके हाथ में रहेगाI यही सवाल सबसे बड़ा डर बनकर उभर रहा है।
क्या 2026 में एलियंस से पहला संपर्क होगा?
वेंगा की भविष्यवाणियों में 2026 से जुड़ा सबसे चौंकाने वाला दावा यह है कि मानव जाति पहली बार एलियंस का सामना कर सकती है। उन्होंने संकेत दिया था कि धरती के पास एक विशाल स्पेसक्राफ्ट मंडरा सकता है, अंतरिक्ष से कोई संदेश या संपर्क स्थापित हो सकता है, और यह वर्ष मानव इतिहास का सबसे बड़ा मोड़ बन सकता है। हालांकि इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, लेकिन इस भविष्यवाणी ने लोगों में उत्सुकता और डर दोनों पैदा किए हैं। विज्ञान के बढ़ते कदमों के बीच यह सवाल बरकरार है, क्या वास्तव में हम ब्रह्मांड में अकेले हैं?
कौन थीं बाबा वेंगा और क्यों चौंकाती हैं उनकी बातें?
बाबा वेंगा का असली नाम वेंजेलिया पांडेवा गुश्टेरोवा था। उनका जन्म 1911 में बुल्गेरिया में हुआ था। बचपन में एक हादसे के दौरान तेज आंधी तूफान में रेत उनकी आंखों में चली गई, जिससे वे धीरे-धीरे दृष्टिहीन हो गईं।दृष्टि खोने के बाद लोगों ने दावा किया कि उनमें अलौकिक भविष्यवाणी करने की क्षमता विकसित हो गई। इसी वजह से उन्हें दुनिया भर में “बाल्कन की नास्त्रेदमस” भी कहा जाता है।
लोग वेंगा की भविष्यवाणियों को इसलिए गंभीरता से लेते हैं क्योंकि कई बड़े घटनाक्रमों जैसे- 9/11 हमला, राजकुमारी डायना की मृत्यु, सुनामी, और कुछ राजनीतिक बदलावों से उनका नाम जोड़ा जाता है। हालांकि विशेषज्ञ इसे संयोग या व्याख्या का खेल बताते हैं, लेकिन आम लोगों के लिए यह कहानी आज भी रोमांचक और रहस्यमय बनी हुई है।
डर या तैयारी 2026 का सच क्या होगा?
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां चाहे तथ्य हों या कल्पना, पर इतना निश्चित है कि दुनिया पहले ही कई संकटों का सामना कर रही है, क्लाइमेट चेंज, भू-राजनीति, आर्थिक तनाव और AI की तेज़ रफ्तार। ऐसे माहौल में उनकी बातें भविष्य के प्रति सतर्क रहने की याद दिलाती हैं। 2026 क्या लाएगा यह आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन दुनिया अभी से चौकन्नी जरूर हो गई है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean upda
World, a company backed by Sam Altman, has introduced a new identity verification tool designed specifically for banks and financial firms. This initiative aims...
Researchers from the Lancet Commission on 21st Century Global Threats to Health have warned that artificial intelligence (AI) could potentially result in human extinction...
Actor Yami Gautam has formally urged media organisations to refrain from employing artificial intelligence to alter or enhance her public appearance photographs. In a...