Adani Karma Shiksha Diploma: अब पढ़ाई के साथ-साथ काम करने और कमाने का मौका भी मिलेगा। अदाणी ग्रुप की स्किल डेवलपमेंट इकाई Adani Skills & Education (ASE) ने आज ‘कर्मा शिक्षा’ वर्क-स्टडी डिप्लोमा प्रोग्राम की शुरुआत की है। यह प्रोग्राम NCVET (राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद) से मान्यता प्राप्त है और 10वीं, 12वीं पास छात्रों और ITI स्नातकों के लिए बनाया गया है।
पढ़ाई और प्रैक्टिकल अनुभव साथ-साथ
इस प्रोग्राम में छात्रों को सिर्फ क्लासरूम में पढ़ाई ही नहीं बल्कि उद्योगों में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी जाएगी। अदाणी समूह के पोर्ट्स, पावर, ग्रीन एनर्जी, सोलर मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में युवाओं को सीधे काम करने का अनुभव मिलेगा। यानी पढ़ाई के साथ-साथ वे असली काम भी सीख सकेंगे।
Adani Karma Shiksha Diploma Program पर ये बोले गौतम अदाणी
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा कि “कर्मा शिक्षा के साथ हम युवाओं को सिर्फ किताबों की पढ़ाई नहीं, बल्कि ऐसे स्किल्स दे रहे हैं जो उनकी जिंदगी बदल देंगे। इससे उनके सामने नए अवसर खुलेंगे और वे भारत के विकास में अहम योगदान देंगे।”
Adani Karma Shiksha Diploma Program की खास बातें
पूरे देश से छात्रों का मेरिट के आधार पर चयन, 2 साल का वर्क-स्टडी डिप्लोमा (Ports Management और Logistics Management में), NCVET मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र, पढ़ाई के दौरान स्टाइपेंड (वजीफा) मिलेगा, पढ़ाई के बाद डिग्री प्रोग्राम में एडमिशन का मौका, पढ़ाई के साथ ही आर्थिक स्वतंत्रता और नौकरी की तैयारी।
रोजगार से सीधे जुड़ा प्रोग्राम
अदाणी स्किल्स एंड एजुकेशन के सीईओ रोबिन भौमिक ने कहा कि “कर्मा शिक्षा सिर्फ डिप्लोमा नहीं, बल्कि अवसरों का दरवाजा है। हमारा मकसद है कि हर छात्र को ऐसा कौशल मिले, जो उसे तुरंत रोजगार दिला सके। यह भारत की विकास यात्रा में युवाओं को मजबूती से जोड़ देगा।” इस प्रोग्राम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि छात्र “कमाते हुए सीखने” का फायदा उठा सकेंगे। पढ़ाई के दौरान उन्हें स्टाइपेंड मिलेगा, जिससे आर्थिक बोझ कम होगा और साथ ही उन्हें नौकरी के लिए तैयार भी किया जाएगा। कुल मिलाकर, ‘कर्मा शिक्षा’ युवाओं के लिए करियर का एक मजबूत रास्ता खोलेगा। यह न सिर्फ पढ़ाई बल्कि प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और रोजगार से जुड़ा हुआ कदम है, जो आने वाले समय में भारत के स्किल सेक्टर को नई दिशा देगा।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
The vibrant city of Kolkata transforms into a hub of festivities during Durga Puja, captivating millions with its elaborate puja pandals. While the grandeur...
Dharavi Redevelopment Experience Centre: गांधी जयंती के मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को धारावी एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन किया। इस...
The Adani Group has reaffirmed its commitment to Indian sports by renewing its role as the Principal Sponsor of the Indian Olympic Association (IOA)....