नहीं रहे अभिनेता धर्मेंद्र, 89 साल की उम्र में हिंदी सिनेमा के ही-मैन ने ली आखिरी सांस

The CSR Journal Magazine
बॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। इंडस्ट्री के हीमैन धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। धर्मेंद्र के निधन की खबर ने उनके चाहने वालों की आंखें नम कर दी हैं। हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र का आज 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक 89 साल के धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली।

पहले अफवाहें, अब सच में बदला दुखद हादसा

इससे पहले भी 11 नवंबर को धर्मेंद्र के निधन की खबरें थीं, तब हेमा मालिनी और ईशा देओल ने इन खबरों को खारिज करते हुए नाराजगी जाहिर की थी। धर्मेंद्र को 10 नवंबर को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। एक्टर 2 दिनों तक वैंटिलेटर पर थे, जिसके बाद 12 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज किया गया था। इस बीच एक्टर के निधन की अफवाह भी फैली थी, जिस पर दिग्गज अभिनेता का पूरा परिवार गुस्सा गया था। वहीं, अस्पताल से एक्टर की वीडियो भी रिलीज हुई थी, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इस वीडियो में धर्मेंद्र अस्पताल के बेड पर थे और उनके चारो उनकी फैमिली (पत्नी प्रकाश कौर, सनी देओल, बॉबी देओल और दोनों बेटियां) मौजूद थी।

धर्मेंद्र का दुखद निधन- एक युग का अंत

हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र का आज 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। आज एक्टर के घर एक एंबुलेंस पहुंची थी, जिसके बाद से उनके फैंस को एक बार फिर टेंशन होने लगी थी, क्योंकि इससे पहले एक्टर की मौत की अफवाह फैली थी, जिससे पूरा देश सदमे में आ चुका था, लेकिन अब धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्टर का निधन उनके 90वें बर्थडे से पहले हुआ है। वह आगामी 8 दिसंबर 2025 को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे।

फिल्मफेयर टैलेंट हंट जीतकर फिल्मों में आए थे धर्मेंद्र

बता दें कि धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसराली में हुआ था और  उन्होंने 1958 में फिल्मफेयर टैलेंट हंट जीतकर फिल्मों में कदम रखा था औक 1960 में दिल भी तेरा हम भी तेरे से उन्होंने हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया थ। 1960–70 के दशक में वे रोमांटिक और एक्शन हीरो दोनों रूपों में बड़े स्टार बने और फिर वे  बॉलीवुड के ही मैन के नाम से फेमस हो गए थे। धरम सिंह देओल जिन्हें उनके मंच नाम धर्मेंद्र (Dharmendra) के नाम से बेहतर जाना जाता रहा है। वह एक अभिनेता और निर्माता भी थे। उन्होंने मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों और कुछ पंजाबी फिल्मों में अभिनय किया। धर्मेंद्र अपने फिटनेस के लिए भी काफी फेमस थे। फिल्म इंडस्ट्री के ‘हीमैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र भारतीय सिनेमा के सबसे लोकप्रिय और सम्मानित अभिनेताओं में से एक थे। छह दशकों से अधिक लंबे करियर में उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दीं। ‘शोले’, ‘सीता और गीता’, ‘चुपके चुपके’, ‘अनुपमा’, ‘कटी पतंग’, ‘बाग़ी’ और ‘धर्म-वीर’ जैसी फिल्मों ने उन्हें घर-घर का नाम बना दिया। उनका अभिनय, सादगी, और ज़मीन से जुड़ा व्यक्तित्व उन्हें अपने दौर का सबसे प्रिय सितारा बनाता था।

 अमिताभ-अभिषेक पहुंचे शमशान घाट

धर्मेंद्र के निधन की खबर मिलने के बाद से बॉलीवुड के तमाम सितारे दिग्गज अभिनेता के अंतिम दर्शनों के लिए शमशान घाट पहुंच रहे हैं। वहीं अमिताभ बच्चन भी अपने बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन संग दिवंगत अभिनेता को अंतिम विदाई देने पहुंचे।

धर्मेंद्र के निधन वाले दिन रिलीज हुआ एक्टर की आखिरी फिल्म का पोस्टर

बता दें कि धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस है। इसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने लीड रोल प्ले किया है। ये फिल्म 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। वहीं दिग्गज अभिनेता के निधन के दिन ही उनकी आखिरी फिल्म से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हुआ। दिवंगत अभिनेता का पोस्टर देख फैंस की आंखें नम हो गई हैं।

धर्मेंद्र की विरासत

धर्मेंद्र सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, बल्कि एक ऐसी शख्सियत थे जिन्होंने हिंदी सिनेमा को रोमांस, एक्शन और हास्य का बेहतरीन संतुलन सिखाया। उनकी मुस्कान, संवाद अदायगी और दिल जीत लेने वाली सादगी हमेशा याद की जाएगी।  धर्मेंद्र भले ही 89 साल के थे, लेकिन इडंस्ट्री में वो आखिरी वक्त तक एक्टिव रहे। धर्मेंद्र को हाल ही में फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के बाद ‘तेरी बातों… मे ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था। वो अगस्त्य नंदा की इक्कीस में भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होगी। आज उनका जाना सिनेमा के स्वर्ण युग का अंत है, लेकिन धर्मेंद्र का नाम, उनकी फिल्में और उनकी आत्मा हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेगी।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

Latest News

Popular Videos