आईआईटी कानपुर ने लॉन्च किए जबरदस्त ऑनलाइन कोर्स, गूगल-माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी के लिए परफेक्ट

The CSR Journal Magazine
नई दिल्ली में आईआईटी कानपुर ने अपने नए शॉर्ट टर्म कोर्स के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग और डेटा साइंस के क्षेत्र में छात्रों और प्रोफेशनल्स को नई तकनीक सीखने का एक बेहतरीन मौका दिया है। मौजूदा दौर में AI और मशीन लर्निंग जैसे ज्ञान का महत्व बढ़ता जा रहा है। तकनीकी क्षेत्र में अवसरों की भरमार है और इसको देखते हुए आईआईटी कानपुर ने एक 5 हफ्ते का ऑनलाइन सर्टिफिकेशन प्रोग्राम लॉन्च किया है।

पाइथन: आधुनिक टेक्नोलॉजी की बुनियाद

इस कोर्स की खासियत यह है कि यह पाइथन प्रोग्रामिंग भाषा पर केंद्रित है। पाइथन का प्रचलन केवल बड़ी टेक कंपनियों में नहीं बल्कि स्टार्टअप्स में भी तेजी से बढ़ रहा है। इससे छात्र AI मॉडल तैयार करने की क्षमता प्राप्त करेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए IIT Kanpur ने यह पहल की है ताकि नई पीढ़ी कल की टेक्नोलॉजी के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सके।

कोर्स के प्रमुख विशेषताएँ

इस कोर्स में छात्रों को केवल थ्योरी पर ध्यान नहीं दिया जाएगा, बल्कि उन्हें प्रैक्टिकल अनुभव भी दिया जाएगा। 5 हफ्ते के इस कोर्स को प्रोफेसर अरुण कुमार और प्रोफेसर आदित्य के. जगन्नाथम ने डिजाइन किया है। इसमें असली डेटासेट्स पर काम करने का अवसर भी मिलेगा। स्टूडेंट्स को NumPy, Pandas, Scikit-learn जैसी प्रमुख पाइथन लाइब्रेरी की जानकारी और उनके उपयोग का गहराई से ज्ञान दिया जाएगा।

इंडस्ट्री के लिए तैयार किया गया कोर्स

यह कोर्स ऐसे विद्यार्थियों और प्रोफेशनल्स के लिए है जो AI, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस में करियर बनाने की सोच रहे हैं। इससे छात्रों को इंटरव्यू और तकनीकी टेस्ट की तैयारी में मदद मिलेगी। कोर्स के दौरान विशेष प्रॉब्लम-सोल्विंग सेशन रखे जाएंगे, जिनकी मदद से छात्र अपनी कौशल को और निखार सकेंगे।

कौन कर सकता है इस कोर्स में आवेदन?

यह सर्टिफिकेशन प्रोग्राम बहुत ही व्यापक स्तर पर डिजाइन किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें। बीटेक, बीई, एमटेक, एमसीए कर रहे छात्र और यहां तक कि रिसर्च कर रहे पीएचडी के छात्र भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन की तारीखें और आएं जुड़ें

यह कार्यक्रम ऑनलाइन ज़ूम (Zoom) प्लेटफार्म पर आयोजित होगा, जिससे देशभर में विद्यार्थी आसानी से इससे जुड़ सकेंगे। कोर्स 14 दिसंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक चलेगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की महत्वपूर्ण तारीखें तय की गई हैं:
गोल्डन रजिस्ट्रेशन डेडलाइन: 4 अक्टूबर 2026
फ्लैश रजिस्ट्रेशन: 25 अक्टूबर 2026
अर्ली-बर्ड रजिस्ट्रेशन: 8 नवंबर 2026
रेगुलर रजिस्ट्रेशन डेडलाइन: 29 नवंबर 2026
स्पॉट रजिस्ट्रेशन: 15 दिसंबर 2026
जो भी इच्छुक उम्मीदवार हैं, वे आईआईटी कानपुर के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos