दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा Statue of Unity के शिल्पकार और देश के महान मूर्तिकार पद्मश्री एवं पद्मभूषण से सम्मानित राम सुतार का बुधवार देर रात निधन हो गया। उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे राम सुतार ने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वे पूरे 100 वर्ष के थे। उनके निधन की पुष्टि बेटे अनिल सुतार ने की। इस खबर के बाद कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है और देशभर से श्रद्धांजलि संदेश आ रहे हैं। राम सुतार को भारतीय मूर्तिकला में एक ऐसे कलाकार के रूप में जाना जाता है, जिनके हाथों से बनी मूर्तियां सिर्फ पत्थर या धातु नहीं, बल्कि इतिहास और भावनाओं की जीवंत अभिव्यक्ति होती थीं। कहा जाता है कि वे जिस पत्थर को छूते थे, वह अपने आप एक अद्भुत कलाकृति में बदल जाता था।
Ram Sutar Passes Away: सबसे ऊंची प्रतिमा बनाने का कीर्तिमान
राम सुतार के नाम दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। गुजरात में बनी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की Statue of Unity उनकी सबसे चर्चित और ऐतिहासिक कृति है। इसके अलावा संसद परिसर में ध्यानमग्न मुद्रा में महात्मा गांधी की प्रतिमा, घोड़े पर सवार छत्रपति शिवाजी महाराज, डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर, महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले की मूर्तियां भी उनकी कला का उदाहरण हैं। राम सुतार को 1999 में पद्मश्री, 2016 में पद्मभूषण और हाल ही में महाराष्ट्र के सर्वोच्च सम्मान महाराष्ट्र भूषण से नवाजा गया था। 100 वर्ष की उम्र में भी वे सक्रिय थे और मुंबई के इंदु मिल में बन रहे डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर स्मारक के काम से जुड़े हुए थे।
Ram Sutar Passes Away: राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर राम सुतार के अंतिम संस्कार को राजकीय सम्मान देने का अनुरोध किया, जिसे यूपी सरकार ने तुरंत स्वीकार कर लिया। उनका अंतिम संस्कार नोएडा में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। सीएम फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राम सुतार का जाना सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि एक पूरे युग का अंत है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
A 21-year-old woman from Madhya Pradesh has been apprehended by law enforcement in Surat for allegedly abducting a 17-year-old boy from Gujarat. The woman,...
The U.S. State Department has introduced final regulations for the Diversity Visa program, commonly known as the Green Card lottery. These changes bring back...
Veteran actress Supriya Pathak has recently discussed her close relationship with Mira Rajput Kapoor, the wife of actor Shahid Kapoor. Pathak expressed that she...