Manipur Protest on DCM Oath Violence: मणिपुर के चूराचांदपुर जिले में गुरुवार शाम उस वक्त माहौल गरम हो गया जब वहां नए डिप्टी सीएम बने नेमचा किपगेन और लोसी दिखो के विरोध में भारी प्रदर्शन हुआ। तुइबोंग मेन मार्केट में सैकड़ों प्रदर्शनकारी जुटे और देखते ही देखते प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया।
सुरक्षाबलों को दूर हटाने की कोशिश, जवाब में चला आंसू गैस
प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों को इलाके से हटाने की कोशिश की लेकिन जब बात नहीं बनी तो उन्होंने पत्थरबाजी शुरू कर दी। सड़कों पर टायर जलाए गए और माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। हालात को काबू करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े और अंत में अस्थायी रूप से पीछे हटना पड़ा।
आदिवासी संगठनों की बंद की चेतावनी
हिंसा के बाद कुकी बहुल इलाकों में आदिवासी संगठनों की नाराजगी और बढ़ गई। जॉइंट फोरम ऑफ सेवन ने शुक्रवार को सुबह 6 बजे से लेकर 12 घंटे के बंद का ऐलान किया है। चूराचांदपुर के कई इलाकों में इसका असर देखा गया, बाजार बंद रहे और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
तीन विधायकों के खिलाफ नाराजगी, इनाम की घोषणा
कुछ संगठनों ने तो नेमचा किप्गेन और दो अन्य विधायकों एलएम खाउते और एन सेनाते के खिलाफ खुलकर नाराजगी जाहिर की है। इन नेताओं पर समुदाय के साथ धोखा देने का आरोप लगा है। कुछ संगठनों ने इन पर हमला करने वालों को 10 से 20 लाख तक का इनाम देने की बात भी कही है।
कुकी समाज के भीतर भी घमासान
नेमचा किप्गेन के डिप्टी सीएम बनने से कुकी समुदाय के अंदर भी फूट पड़ गई है। एक तबके ने इसे मैतेई समुदाय से गठजोड़ बताया है और उन्हें सामाजिक रूप से बहिष्कृत करने की मांग की है। अब हालत यह है कि खुद कुकी प्रतिनिधियों के खिलाफ उनका ही समाज सड़कों पर उतर आया है।
पुरानी हिंसा की यादें भी ताजा
प्रदर्शन के बीच लोगों का गुस्सा पुरानी घटनाओं को लेकर भी दिखा। बीते समय इंफाल में कुकी जोमी लोगों पर हुए हमलों की यादें उन्हें आज भी सताती हैं, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे और करोड़ों की संपत्ति जल गई थी। इसी दर्द ने अब आंदोलन को और उग्र बना दिया।
अभी भी तनाव बना हुआ
स्थिति को कंट्रोल करने के लिए असम राइफल्स को तैनात किया गया है, लेकिन भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मुश्किलें आ रही हैं। अब भी क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और भविष्य में किसी भी अप्रिय स्थिति से इनकार नहीं किया जा सकता।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
Manipur Chief Minister Yumnam Khemchand Singh has reached out to Delhi Chief Minister Rekha Gupta regarding the tragic death of 54-year-old musician Chongtham Vikram...
The Manipur Legislative Assembly has unanimously approved a resolution urging the Government of India to update the National Register of Citizens (NRC) in the...