app-store-logo
play-store-logo
March 9, 2026

मुंह खोला तो सब रह गए हैरान: इस शख्स के 32 नहीं, पूरे 42 दांत, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

The CSR Journal Magazine
दुनिया में आमतौर पर किसी इंसान के मुंह में 32 दांत होते है, लेकिन Prathap Muniyandi नाम के एक व्यक्ति ने इस सामान्य धारणा को पूरी तरह बदल दिया। Malaysia के इस इंजीनियर के मुंह में कुल 42 दांत है। यानी सामान्य संख्या से पूरे 10 दांत ज्यादा। इसी अनोखी शारीरिक विशेषता की वजह से उनका नाम Guinness World Records में दर्ज हो गया और वह दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गए।

तेल-गैस इंडस्ट्री में काम करते है इंजीनियर

33 वर्षीय प्रथब मुनियांडी पेशे से इंजीनियर है और तेल व गैस इंडस्ट्री में काम करते है। एक बच्चे के पिता प्रथब की मुस्कान पहली नजर में सामान्य लगती है, इसलिए अधिकतर लोग यह समझ ही नहीं पाते कि उनके मुंह में सामान्य से कहीं ज्यादा दांत मौजूद है। जब वह खुद इस बात का जिक्र करते है, तब लोगों को काफी हैरानी होती है।

फैमिली गैदरिंग में पहली बार हुआ शक

प्रथब के अनुसार उन्हें अपने एक्स्ट्रा दांतों के बारे में पहली बार एक पारिवारिक मुलाकात के दौरान एहसास हुआ। साल 2021 में परिवार के साथ चाय पीते समय उन्हें लगा कि उनके मुंह में कुछ अतिरिक्त दांत निकल रहे है। इस अजीब अनुभव के बाद उन्होंने यह बात अपने परिवार के लोगों से साझा की।
परिवार वालों ने जब उनके दांत गिनने शुरू किए तो संख्या 38 निकली, जो पहले से ही सामान्य से ज्यादा थी। इसके बाद उन्होंने डेंटल जांच कराने का फैसला किया।

एक्स-रे में सामने आई असली सच्चाई

डेंटल एक्स-रे कराने पर डॉक्टरों को पता चला कि उनके मुंह में अभी चार और दांत निकलने बाकी है। कुछ समय बाद ये दांत भी निकल आए और 2023 की शुरुआत तक उनके कुल दांतों की संख्या 42 हो गई। यह संख्या किसी पुरुष के लिए अब तक दर्ज सबसे ज्यादा दांत मानी गई।

एक्स्ट्रा दांत के बावजूद कोई परेशानी नहीं

दिलचस्प बात यह है कि इतने ज्यादा दांत होने के बावजूद प्रथब को किसी तरह की गंभीर परेशानी नहीं होती। उनके अधिकतर दांत सीधी लाइन में उगे है, इसलिए रोजमर्रा की जिंदगी में खाने या बोलने में खास दिक्कत नहीं आती।
प्रथब बताते है कि उनकी यह अनोखी मुस्कान लोगों को चौंका देती है। जब वह अपने 42 दांतों का राज बताते है तो सामने वाला अक्सर हैरान रह जाता है। यही अनोखी पहचान अब उन्हें दुनिया भर में खास बना चुकी है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos