महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कारों का 62वां संस्करण मराठी सिनेमा के लिए खास रहा। 9 सितंबर को मुंबई के प्रभादेवी स्थित रवींद्र नाट्य मंदिर में आयोजित समारोह में 2024 से अब तक के बेहतरीन मराठी सिनेमा और उससे जुड़े कलाकारों को अलग-अलग कैटेगरी में सम्मानित किया गया। इस दौरान मशहूर स्क्रीनराइटर सलीम खान को राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सलीम खान की ओर से उनकी पत्नी हेलेन ने यह सम्मान ग्रहण किया। मीडिया से बातचीत में हेलेन ने अवॉर्ड मिलने पर खुशी जताई और बताया कि सलीम खान की तबीयत में सुधार है। उन्होंने कहा कि सलीम खान एक मजबूत इंसान हैं।
62nd Maharashtra State Film Awards: रानी मुखर्जी ने मराठी में दी स्पीच
एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को भी समारोह में खास सम्मान मिला। उन्हें राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड दिया गया। सम्मान मिलने के बाद रानी ने मराठी में अपनी बात रखी और महाराष्ट्र के लोगों के प्यार के लिए धन्यवाद दिया। रानी ने कहा कि वह मिले सम्मान की गरिमा पर खरी उतरने की कोशिश करेंगी। उन्होंने अपना अवॉर्ड महाराष्ट्र के लोगों, कलाकारों, टेक्नीशियन्स, फिल्ममेकर्स और पूरी मराठी फिल्म इंडस्ट्री को समर्पित किया।
हृदयनाथ मंगेशकर और प्रसाद ओक भी सम्मानित
संगीत की दुनिया के दिग्गज पंडित हृदयनाथ मंगेशकर को वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं अभिनेता-निर्देशक प्रसाद ओक को वी. शांताराम स्पेशल कंट्रीब्यूशन पुरस्कार मिला। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने समारोह में प्रमुख पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मराठी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों, निर्देशकों, लेखकों, गायकों और टेक्नीशियन्स की उपलब्धियों को भी सम्मान मिला।
छबिला बनी बेस्ट फिल्म, स्थल का भी जलवा
62nd Maharashtra State Film Awards: इस साल के प्रमुख पुरस्कारों में छबिला ने बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम किया। फिल्म के निर्देशक अनिल अमृत भालेराव को बेस्ट डायरेक्टर का पहला पुरस्कार मिला। घरात गणपती को बेस्ट फिल्म-II चुना गया, जबकि नवज्योत बांदीवडेकर को इसके लिए बेस्ट डायरेक्टर-II का पुरस्कार मिला। वहीं नाच गं घुमा बेस्ट फिल्म-III रही और परेश मोकाशी को बेस्ट डायरेक्टर-III का पुरस्कार मिला। फिल्म स्थल ने भी समारोह में शानदार प्रदर्शन किया और छह अवॉर्ड अपने नाम किए। इसे बेस्ट सोशल फिल्म का पुरस्कार मिला, जबकि इसके निर्देशक जयंत सोमालकर को बेस्ट सोशल फिल्म डायरेक्टर चुना गया। ग्रामीण सिनेमा की कैटेगरी में नवरदेव BSc. Agri. को बेस्ट रूरल फिल्म और राम खत्मोडे को बेस्ट रूरल फिल्म डायरेक्टर का पुरस्कार मिला।
- सलीम खान – राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
- रानी मुखर्जी – राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड
- हृदयनाथ मंगेशकर – वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
- प्रसाद ओक – वी. शांताराम स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड
- छबिला – बेस्ट फिल्म I
- अनिल अमृत भालेराव – बेस्ट डायरेक्टर I
- घरात गणपती – बेस्ट फिल्म II
- नवज्योत बांदीवडेकर – बेस्ट डायरेक्टर II
- नाच गं घुमा – बेस्ट फिल्म III
- परेश मोकाशी – बेस्ट डायरेक्टर III
- नवरदेव BSc. Agri. – बेस्ट रूरल फिल्म
- राम खत्मोडे – बेस्ट रूरल फिल्म डायरेक्टर
- स्थल – बेस्ट सोशल फिल्म
- जयंत सोमालकर – बेस्ट सोशल फिल्म डायरेक्टर

