Digital Arrest Cyber Fraud Operation 1930: साइबर फ्रॉड करने वालों की अब खैर नहीं! CM फडणवीस ने लॉन्च किया ऑपरेशन 1930

The CSR Journal Magazine
Digital Arrest Cyber Fraud Operation 1930: मुंबई में बढ़ते Cyber Fraud और Digital Arrest Scam के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा जनजागरूकता अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को मुंबई के सह्याद्री अतिथिगृह में साइबर जागरूकता फिल्म ‘ऑपरेशन 1930’ का ट्रेलर और ‘1930 साइबर एंथम’ लॉन्च किया। इस अभियान के जरिए लोगों को साइबर ठगों के नए तरीकों से सावधान करने के साथ ठगी के तुरंत बाद शिकायत करने के लिए जागरूक किया जाएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The CSR Journal (@thecsrjournal)

ठगी के बाद 1930 पर तुरंत करें फोन – देवेंद्र फडणवीस

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि साइबर ठगी के बाद शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। अगर पीड़ित तुरंत 1930 Cyber Helpline पर शिकायत करता है, तो ठगी की रकम को रोकने या वापस हासिल करने की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि कई बार लोग शिकायत करने में 3 से 15 दिन तक का समय लगा देते हैं। तब तक ठग पैसे को कई बैंक खातों में ट्रांसफर कर देते हैं और रकम की रिकवरी मुश्किल हो जाती है। इसलिए ठगी का पता चलते ही बिना देरी 1930 पर संपर्क करना जरूरी है।

डिजिटल अरेस्ट कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं – यशस्वी यादव

महाराष्ट्र साइबर के एडीजी यशस्वी यादव (Yashasvi Yadav, IPS, ADG, Maharashtra Cyber) ने दी सीएसआर जर्नल से ख़ास बात करते हुए बताया कि “डिजिटल अरेस्ट कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं, बल्कि साइबर ठगों का डर पैदा करने वाला तरीका है। नागरिकों को यह समझना जरूरी है कि कोई भी पुलिस अधिकारी, CBI अधिकारी या न्यायाधीश वीडियो कॉल पर पैसे ट्रांसफर करने का दबाव नहीं डालता। साइबर ठगी होते ही समय गंवाए बिना 1930 पर शिकायत करें, क्योंकि शुरुआती समय में कार्रवाई से रकम को रोकने की संभावना सबसे ज्यादा होती है।”

Digital Arrest Cyber Fraud: पुलिस और CBI बनकर डराते हैं साइबर ठग

फडणवीस ने कहा कि साइबर अपराधी लोगों को डराकर पैसे ऐंठने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कभी पार्सल में ड्रग्स मिलने की बात कही जाती है, तो कभी Police, CBI या Judge बनकर वीडियो कॉल किया जाता है। स्क्रीन पर खाकी वर्दी पहने व्यक्ति या न्यायाधीश को देखकर आम नागरिक घबरा जाता है और ठगों के दबाव में आ जाता है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की धमकी या दबाव में आकर पैसे ट्रांसफर न करें।

Digital Arrest Cyber Fraud: AI ने बढ़ाई साइबर ठगी की चुनौती

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोबाइल और ऑनलाइन भुगतान आज जीवन का हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन इसके साथ साइबर अपराध का खतरा भी बढ़ा है। Artificial Intelligence, Voice Cloning और Deepfake जैसी तकनीकों ने ठगों के लिए नकली आवाज, वीडियो और ऑडियो बनाना आसान कर दिया है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से मुकाबले में आधुनिक तकनीक के साथ जनजागरूकता सबसे बड़ा हथियार है।

Digital Arrest Cyber Fraud Operation 1930: 42 मिनट की फिल्म से होगा जागरूकता अभियान

‘ऑपरेशन 1930’ करीब 42 मिनट की साइबर जागरूकता फिल्म है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर क्लिप्स और रील्स के जरिए भी अभियान चलाया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि कलाकारों, अभिनेताओं और गायकों के जरिए साइबर सुरक्षा का संदेश ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाए। कार्यक्रम में राज्यमंत्री डॉ. पंकज भोयर, अभिनेता शरद केलकर, जावेद जाफरी, आशिष विद्यार्थी, पंकज त्रिपाठी, सोनाली बेंद्रे, अभिषेक बैनर्जी, मंगेश देसाई, समय रैना और गायिका सुनिधि चौहान समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और कलाकार मौजूद रहे।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos