India Tax Collection: सरकार के खजाने में आई भरपूर कमाई, 6 महीने में 12 लाख करोड़ का रिकॉर्ड

The CSR Journal Magazine
India Tax Collection: वित्तवर्ष 2027 की शुरुआत के केवल 6 महीने बीत चुके हैं, और इस दौरान सरकार के खजाने में 12 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का टैक्स जमा हो चुका है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शुक्रवार को आंकड़े जारी किए, जिनके अनुसार 1 अप्रैल से 17 सितंबर के बीच शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 13 प्रतिशत बढ़कर 12.12 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इस अवधि में कॉरपोरेट क्षेत्र ने एडवांस्ड टैक्स में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सीबीडीटी ने बताया कि चालू वित्तवर्ष में एडवांस्ड टैक्स कलेक्शन 16.18 प्रतिशत बढ़कर लगभग 5.22 लाख करोड़ रुपये रहा।

कॉरपोरेट क्षेत्र का योगदान बेमिसाल

बात करें कॉरपोरेट सेक्टर की, तो इसका योगदान एडवांस्ड टैक्स में काफी अधिक है। कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन 18 प्रतिशत बढ़कर 4.16 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, गैर-कॉरपोरेट यानी व्यक्तिगत और हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ) से एडवांस्ड टैक्स कलेक्शन 9.24 प्रतिशत बढ़कर 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा है। इसमें से सरकार ने काफी राशि रिफंड भी की है। सीबीडीटी ने बताया कि 17 सितंबर तक कुल टैक्स रिफंड 29.19 प्रतिशत बढ़कर 2.20 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

India Tax Collection: प्रत्यक्ष कर संग्रह में वृद्धि

सीबीडीटी की रिपोर्ट के अनुसार, कुल प्रत्यक्ष कर संग्रह 15 प्रतिशत बढ़कर 14.32 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा। यदि रिफंड को समायोजित किया जाए, तो शुद्ध प्रत्यक्ष कर (जिसमें कॉरपोरेट, गैर-कॉरपोरेट कर और प्रतिभूति लेनदेन कर शामिल हैं) का संग्रह 12.96 प्रतिशत बढ़कर 12.12 लाख करोड़ रुपये से आगे बढ़ गया है। इस दौरान शुद्ध कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन 19.48 प्रतिशत बढ़कर करीब 5.56 लाख करोड़ रुपये हो गया। गैर-कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन में भी 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो 6.16 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।

सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स में बंपर वृद्धि

एक अप्रैल से 17 सितंबर के बीच प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) का कलेक्शन 53 प्रतिशत बढ़कर 40,214 करोड़ रुपये हो गया है। इस आंकड़े से यह स्पष्ट है कि निवेशकों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। पेशेवर सेवा कंपनी ईवाई इंडिया का कहना है कि गैर-कॉरपोरेट टैक्स का अभी कुल कलेक्शन में योगदान 48.7 प्रतिशत है, जबकि कॉरपोरेट टैक्स की हिस्सेदारी 48.5 प्रतिशत रही है।

India Tax Collection: करदाता के भरोसे का संकेत

ग्रांट थॉर्नटन भारत की टैक्स साझेदार ऋचा सावनी का कहना है कि प्रत्यक्ष कर संग्रह से मजबूती का संकेत मिल रहा है। एडवांस्ड टैक्स के भुगतान में निरंतर वृद्धि करदाताओं के विश्वास, कारोबार के प्रदर्शन और कमाई में निरंतर ग्रोथ की उम्मीद का सकारात्मक संकेत है। इसके अलावा, सरकार ने चालू वित्तवर्ष 2026-27 में प्रत्यक्ष कर संग्रह का लक्ष्य 26.97 लाख करोड़ रुपये रखा है, जो पिछले वित्तवर्ष 2025-26 में हासिल 23.40 लाख करोड़ रुपये से 15 प्रतिशत अधिक है।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos